Thursday, 16 May 2024

 

 

खास खबरें सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आईएफएस प्रोबेशनर्स के साथ संवाद किया लोक सभा मतदान 2024: पंजाब में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान को यकीनी बनाने के लिए 80 प्रतिशत पुलिस बल और केंद्रीय बलों की 250 कंपनियाँ की जाएंगी तैनात

 

सुखना झील की फिज़ा में गुरू नानक के फलसफे की महक बिखेरता हुआ समाप्त हुआ दो दिवसीय फ्लोटिंग लाईट एंड साऊंड शो

पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी, जुडिशियल, आई.ए.एस अधिकारी और आई.पी.एस अधिकारियों के परिवारों ने लगाई हाजिऱी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Nov 2019

श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और फलसफे को दिखाते हुए दो दिवसीय लाईट और साउंड शो ने दर्शकों को आलौकिक ईश्वरीय रंग में रंग दिया। यह शो चंडीगढ़ की सुखना झील पर आयोजित करवाया गया। इस मौके पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी, जुडिशियल, आई.ए.एस अधिकारी और आई.पी.एस अधिकारियों के परिवारों ने हाजिऱी लगाई।इन दो दिनों के दौरान सुखना झील के आस-पास का वातावरण श्री गुरु नानक देव जी द्वारा बताए सर्व व्यापक प्यार, शान्ति, सांप्रदायिक सद्भावना, सामाजिक समानता, करूणा, मानवता और धार्मिक सहनशीलता के संदेशों से जगमगा उठा।इस शो के द्वारा एक परमात्मा, सर्व -शक्तिमान, समर्थ, सर्व- व्यापक, निराकार और अकाल पुरख के अनुभव को जीवंत किया गया। इस शो का हजारों की संख्या में पहुँचे लोगों ने श्रद्धा और नम्रता के साथ आनंद लिया।श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की याद में यह शो सुखना झील में पंजाब सरकार और य.टी. प्रशासन ने साझे तौर पर आयोजित किये।फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो एक अकेला ऐसा प्रयास है जो कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के श्रृंखलाबद्ध जश्नों के हिस्से के तौर पर आयोजित किया गया है।इन दो दिनों के दौरान विभिन्न आयु वर्ग के हज़ारों लोग इस शानदार फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो का आनंद लेने के लिए सुखना झील पर एकत्रित हुए। दूसरे दिन भी इस विशाल प्रोग्राम को देखने के लिए एकत्रित हुए उत्साहित लोगों के साथ यह स्थान पूरी तरह भरा हुआ था।45 मिनट के इस आउटडोर लाईट एंड साउंड शो के दौरान कई पड़ावों वाली कहानी को रंग बिरंगी लाईटों और अति आधुनिक लेजऱ किरणों के साथ बहुत ही सुंदर ढंग से चित्रित किया गया। रंगीन प्रदर्शनी, रौशनी, अति आधुनिक लेजऱ तकनीकों और आवाज़ के ख़ूबसूरत सुमेल वाले उक्त शो ने गुरू नानक साहिब के जीवन, शिक्षाओं और फलसफे को सजीव रूप में पेश करके संगतों का मन मोह लिया।अब इस फ्लोटिंग मल्टीमीडिया शो का सैट जि़ला फिऱोज़पुर के हुसैनीवाला ले जाया जा रहा है जहाँ दो दिनों में चार शो आयोजित किये जाएंगे, इसके बाद जि़ला तरन तारन में चार दिनों के लिए और जि़ला गुरदासपुर में दो दिनों के लिए शो आयोजित किये जाएंगे।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD