Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव'

 

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने के प्रण के साथ सम्पन्न हुआ भव्य लाईट एंड साउंड शो

विधायक चीमा ने लोगों को गुरू साहिब द्वारा दिखाऐ राह पर चलने का किया आह्वान

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला) , 15 Nov 2019

Last updated on: Nov 15, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के सम्बन्ध में सुल्तानपुर लोधी की पवित्र धरती स्थित पुड्डा सिटी ग्राउंड में 4 नवंबर से करवाए जा रहे शानदार लाईट एंड साउंड शो शुक्रवार को श्री गुरू नानक देव जी के जीवन और फलसफे को अपनी जि़ंदगी में अपनाने के प्रण के साथ संपूर्ण हो गए।14 दिन तक जारी रहा ग्रैंड मल्टीमीडिया लाईट एंड साउंड शो प्रकाश पर्व के समागमों के दौरान यहाँ श्रद्धालुओं में आकर्षण का एक बड़ा केंद्र बना रहा। लाईट एंड साउंड शो के दौरान मल्टी लेजर शो, 200 फुट की स्टेज, वॉटर करटेन प्रोजैक्शन, रौशनियों और आवाज़ के सुमेल के साथ गुरू जी के जीवन से सम्बन्धित पेश किये प्रेरक प्रसंगों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी तरह सैंकडो थियेटर कलाकारों ने समागम के दौरान अपनी, प्रस्तुतीकरण दी। मशहूर गायक हरभजन मान, सतिन्द्र सरताज, लखविन्दर वडाली और पंमा डूंमेवाल जैसे की तरफ से दी प्रस्तुतीकरण ने संगतों विशेष कर नौजवानों को गुरू साहिब की शिक्षाओं के साथ जोडऩे के अलावा संगत को अपनी सुरीली आवाज़ के साथ निहाल किया।सुल्तानपुर लोधी के विधायक श्री नवतेज सिंह चीमा ने समाप्ति वाले दिन शो में मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। अपने संबोधन में विधायक चीमा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस पहलकदमी का उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को अत्याधुनिक तकनीक के प्रयोग के साथ गुरू नानक देव की शिक्षाओं से वाकिफ करवाना था। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य की गौरवान्वित विरासत बारे लोगों ख़ास कर नौजवानों को  वाकिफ करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही। श्री चीमा ने कहा कि यह शो राज्य सरकार द्वारा गुरू साहिब को नम्रता भरी श्रद्धाँजलि भेंट करने का प्रयास था।उन्होनें कहा कि लाईट एंड साउंड शो के द्वारा गुरू नानक देव जी के फलसफे को सर्वव्यापी संदेश के रूप में बहुत ख़ूबसूरती के साथ पेश किया गया। उन्होंने कहा कि शो के द्वारा सहनशीलता, शान्ति, सांप्रदायिक सद्भावना, महिला सशक्तीकरण और कुदरती स्रोतों की संभाल का संदेश दिया गया, जो कि गुरू साहिब जी के फलसफे के मूलभूत सिद्धांत थे। श्री चीमा ने ख़ुशहाल समाज का सृजन करने के लिए लोगों को गुरू नानक देव जी द्वारा दिखाए रास्ते पर चलने का न्योता दिया। इस मौके पर पंजाबी लोक गायक पंमा डूंमेवाल ने अपनी सुरीली आवाज़ में धार्मिक गीत गाकर लोगों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD