Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो के दौरान ब्यास दरिया में से निकली अलौकिक रौशनी के साथ चौर्गिदा जगमगाया

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विशेष समागम राज्य सरकार का नवीन प्रयास - डिम्पा

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

ब्यास , 14 Nov 2019

Last updated on: Nov 14, 2019, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित ब्यास दरिया में शुरू हुए चार दिवसीय 'फ्लोटिंग मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो को जि़ला निवासियों द्वारा भरपूर प्रौत्साहन मिला है। देर शाम हुए शो के दौरान ब्यास दरिया में से निकली अलौकिक रौशनी ने जहाँ चौर्गिदा जगमगा दिया, वहीं हज़ारों की संख्या में संगत ने बहुत ही विनम्रता और श्रद्धा के साथ गुरू साहिब के जीवन और शिक्षाओं संबंधी आधुनिक तकनीक के द्वारा जानकारी हासिल की।लोकसभा मैंबर स. जसबीर सिंह डिम्पा ने शो की शुरुआत करवाते हुये कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित 'फ्लोटिंग मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो पंजाब सरकार का नवीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और उदासियों को शो के दौरान रूपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विभिन्न स्थानों पर 4 महीनों तक चलने वाले 'फ्लोटिंग मल्टी मीडिया लाईट एंड साउंड शो के दौरान गुरू साहिब के धार्मिक सहनशीलता और भाईचारक सांझ कायम करने की शिक्षाओं संबंधी राज्य निवासियों को अवगत करवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब का सर्व सांझीवालता का संदेश फैलाने का यह एक उपयुक्त यत्न है। उन्होंने कहा कि गुरू साहिब द्वारा समाज की एकजुटता का दिखाया सिद्धांत सामाजिक बुराईयों के खि़लाफ़ हमेशा मानवता का मार्गदर्शन बना रहेगा।विधायक स. संतोख सिंह भलाईपुरा ने कहा कि 'फ्लोटिंग लाईट एंड साउंड शो करवाने का मुख्य मंतव्य मानवता को शान्ति और सदभावना का संदेश देने के साथ-साथ नौजवान पीढ़ी को श्री गुरु नानक देव जी के सांप्रदायिक सदभावना, शान्ति, भाईचारे वाले फलसफे और जीवन संबंधी अवगत करवाना भी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित आधुनिक तकनीक से लबालब प्रोग्राम करवाए जा रहे हैं जिससे राज्य निवासियों और नौजवानों को गुरू साहिब की जीवनी और शिक्षाओं से अवगत करवाया जा सके।शो के दौरान पहुँची संगतों ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि जिस तरीके से गुरू साहिब के जीवन संबंधी आधुनिक तरीके से पूरी जानकारी देने की कोशिश की गई है, काफ़ी सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर जिला और सैशन जज स. के.एस. कंग अपने परिवार समेत, सचिव लीगल सर्विस अथॉरिटी श्री सुमित्त मकड़, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री हिमांशु अग्रवाल, एसडीएम मेजर सुमित मुद्ध, डीएसपी श्री हरकृष्ण सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: 550th Prakash Purab , Jasbir Singh Gill (Dimpa)

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD