Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुलतानपुर लोधी में ग्रैंड मल्टीमीडिया लाइट एंड साउंड शो की अलौकिक पेशकारी

सूचना और लोग संपर्क विभाग की तरफ से करवाए जा रहे लायट एंड साउंड शो का हज़ारों दर्शकों ने लिया आनन्द और 15 नवंबर को भी होगी ग्रैंड मल्टीमीडिया लाइट एंड साउंड शो की पेशकारी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सुलतानपुर लोधी (कपूरथला) , 13 Nov 2019

Last updated on: Nov 13, 2019, 00:00 IST

श्री गुरू नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से करवाए जा रहे समारोहों की श्रेणी के तहत यहां विशेष तौर पर स्थापित किये गए विशाल रबाब पंडाल में लाइट एंड साउंड के सुमेल वाले ग्रैंड मल्टीमीडिया लाईट एंड साउंड शो की अलौकिक पेशकारी का बुधवार को हज़ारों की संख्या में लोगों ने आनंद लिया।`चढ़िया सोधन धरत लोकाई` शो की दिलकश पेशकारी के बाद प्रसिद्ध पंजाबी गायक जरभजन मान ने शाम को श्री गुरू नानक की सिफ़्त और सुफ़िआना कलाम पेश करके समां बाँधते हुए श्रोताओं को भक्ति रस में मंत्र मुग्ध किया।मल्टीमीडिया शो की पेशकारी के दौरान रबाब पंडाल में मलविंदर सिंह जग्गी मुख्य अतिथि नतमस्तक होते हुए अपनी हाज़िरी लगवाई। उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित आयोजनों का वर्णन करते कहा कि श्री गुरू नानक देव जी का किरत करो, नाम जपो और वंड छको का दर्शन बराबरी वाले ख़ुशहाल समाज की सृजन करने के लिए मौजूदा समय ओर भी ज़्यादा प्रसंगिक है।उन्होंकहा कि गुरू साहिब ने सहनशीलता, शान्ति, आपसी भाईचारे, महिला सशक्तीकरण, प्रकृति और कुदरती स्रोतों का संरक्षण करने और हरेक के भले का सर्वव्यापी उपदेश दिया था। इस लिए मौजूदा समय की यह मुख्य ज़रूरत है कि हम गुरू नानक साहिब के 550वें प्रकाश पर्व पर उनके उपदेशों को अपने जीवन में दृढ़ता से अपनाएं और पालन करें।सुलतानपुर लोधी की पवित्र धरती पर दूर-दराज से पहुंची संगत सूचना व लोक संपर्क विभाग की तरफ से 15 नवंबर की रात तक करवाए जा रहे इस प्रभावशाली समारोह को अपनी भारी उपस्थिति से स्वीकृति दे रही है।कार्यक्रम में गुरू नानक साहिब के प्रकाश से लेकर उन की तरफ से भैंसें चराने, विवाह, वेईं नदी में गोता लगाने, न को हिंदु न मुसलमान का उपदेश देने, उदासियां करने, भाई मर्दाना, भाई लालो और मलिक भागों, सज्जन ठग और वली कंधारी से संबंधित किस्सों समेत श्री करतारपुर साहिब में निवास समेत उनकी वाणी, उपदेश और शिक्षाओं को डिजिटल तकनीकों और लैजर शो के ज़रिये बाखूबी पेश किया गया।सूचना व लोक संपर्क विभाग की डायरेक्टर आनंदिता मित्रा ने बताया कि 14 और 15 नवंबर को भी यह शो शाम 7 बजे शुरू हो कर रात 9:15 बजे तक चलेंगे।इस मौके पर बड़ी संख्या में धार्मिक, सामाजिक शख़्सियतें व दूर-दराज से आई संगत भी मौजूद थी।

 

Tags: 550th Prakash Purab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD