Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के देशव्यापी कार्यक्रम के लिए स्किल इंडिया और आईबीएम में समझौता

आईबीएम देशभर के आईटीआई के 10,000 फैकल्टी सदस्यों को प्रशिक्षण देगी

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Sep 2019

Last updated on: Sep 18, 2019, 00:00 IST

कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्रालय के प्रशिक्षण प्रभाग के महानिदेशक ने विश्व की प्रमुख आईटी कम्पनी आईबीएम के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किया है जिसके अंतर्गत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए देशव्यापी कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम के हिस्से के रूप में आईटीआई प्रशिक्षकों को दैनिक प्रशिक्षण गतिविधियों में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के लिए बुनियादी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षकों को बुनियादी दृष्टिकोण कार्य प्रवाह और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एप्लीकेशन में सहायक बनाना है, ताकि वे अपने प्रशिक्षण मॉड्यूल में इसका उपयोग कर सकें। आईबीएम का उद्देश्य देशभर के आईटीआई के 10,000 फैकल्टी सदस्यों को प्रशिक्षित करना है। यह कार्यक्रम एक वर्ष का होगा और इसमें 200 कार्यशालाओं के साथ 7 स्थानों पर 14 प्रशिक्षक होंगे।कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने कहा कि प्रशिक्षिकों के लिए कई और प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किए जाएंगे। यह कार्यक्रम युवाओं को आधुनिक प्रौद्योगिकी ज्ञान और कौशल से लैस करने के लिए होंगे। यह डिजिटल कुशलता विद्यार्थियों को प्रशिक्षित करने वाले प्रशिक्षकों को गुणवत्ता प्रदान करेगी।कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री आर.के. सिंह ने कहा कि प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करने के कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षिकों के बीच प्रौद्योगिकी खाई को पाटना है। यह समय की आवश्यकता है। इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को उद्योग के लिए प्रासंगिक कुशलता मिलेगी।इस कार्यक्रम की घोषणा 5 सितंबर, 2019 को शिक्षक दिवस के अवसर पर कौशल्याचार्य समादर समारोह में की गई थी, जहां मंत्री महोदय ने स्किल इंडिया मिशन में प्रशिक्षकों के असाधारण योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया था। इस समारोह में कुल 53 प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया था। इनमें विश्व कौशल स्पर्धा विजेताओं को प्रशिक्षित करने वाले विशेषज्ञ, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई), औद्योगिकी प्रशिक्षण केन्द्रों (आईटीआई), जनशिक्षण संस्थान (जेएसएस) तथा जाने-माने कॉरपोरेट घरानों के प्रशिक्षक थे।आईबीएम 6 राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) और एक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पुणे सहित सात केन्द्रों में आवश्यक प्रशिक्षण देगी। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को दो हिस्सों में बांटा जाएगा, जहां कार्यशाला को ऑनलाइन मॉड्यूल द्वारा सहयोग दिया जाएगा, ताकि फैकल्टी के सदस्यों को समग्र रूप से सीखने का मौका मिले।कार्यशाला में भाग लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पूर्व मूल्यांकन किया जाएगा, ताकि उसकी कुशलता की जांच की जा सके। भाग लेने वाले ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रशिक्षिणों के तकनीकी सहयोग से प्राप्त करेंगे। कार्यक्रम के बाद कार्यशाला में शामिल लोगों का मूल्यांकन किया जाएगा।

 

Tags: Mahendra Nath Pandey , Raj Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD