Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

विद्युत मंत्री आर.के. सिंह ने बेंगलुरु में पावरग्रिड विश्राम सदन का शुभारंभ किया

POWERGRID Vishram Sadan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 28 Dec 2023

Last updated on: Dec 28, 2023, 00:00 IST

पावरग्रिड विश्राम सदन का शुभारंभ भारत सरकार के माननीय केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री आर.के. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा रसायन और उर्वरक मंत्री डॉ मनसुख एल मांडविया वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के माननीय ऊर्जा मंत्री श्री के.जे. जॉर्ज, बेंगलुरु दक्षिण से माननीय सांसद श्री तेजस्वी सूर्या, पावरग्रिड के निदेशक (कार्मिक) डॉ. यतींद्र द्विवेदी और निमहंस, बेंगलुरु की निदेशक डॉ. प्रतिमा मूर्ति तथा पावरग्रिड के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

श्री आर.के. सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पावरग्रिड द्वारा किये जा रहे सामाजिक कल्याण के प्रयासों की सराहना की और कहा कि पावरग्रिड के इस विश्राम सदन से दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले गरीब लोगों को काफी लाभ होगा। उन्होंने देश में सशक्त विद्युत परिदृश्य और आम आदमी को न्यूनतम दर पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए भारत सरकार द्वारा किए गए सराहनीय प्रयासों के बारे में भी चर्चा की।

​​​​​​लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से बने इस 2 मंजिला विश्राम सदन में 270 बिस्तर हैं। इस इमारत में तैयार 55 कमरे सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित हैं और रोगियों के परिचारकों को अधिकतम हरसंभव राहत प्रदान करने में सक्षम हैं। पावरग्रिड ने एक जिम्मेदार कॉरपोरेट शहरी के रूप में आम जनता के लाभ के लिए एम्स, नई दिल्ली, आईजीआईएमएस, पटना, डीएमसीएच दरभंगा, केजीएमयू, लखनऊ, गुवाहाटी और वसाडोदरा में इसी तरह के विश्राम सदन स्थापित किये हैं। 

पावरग्रिड द्वारा इसी तरह के विश्राम सदन का निर्माण रांची और झांसी में भी किया जा रहा है। पावरग्रिड ने लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से अपनी सीएसआर पहल के साथ देश भर में आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण में योगदान देकर ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कौशल विकास, पर्यावरण, पेयजल, जल संरक्षण और स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

 

Tags: Raj Kumar Singh , R.K. Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD