Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

सरकार हिमाचल को नई ऊॅंचाइयों पर ले जाने के लिए वचनबद्ध : जय राम ठाकुर

Listen to this article

5 Dariya News

धर्मशाला , 09 Sep 2019

Last updated on: Sep 09, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने लोगों से सरकार को अपना सक्रिय सहयोग देते रहने का आग्रह किया, जिससे कि राज्य में विकास की गति में कोई बाधा न आए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में प्रसिद्ध जोरावर मैदान में लाभार्थी सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार जिसने अपने दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर दिए है को बधाई देते हुए कहा कि भारत को दुनिया के विकसित राष्ट्रों में से एक बनाने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार ने इन 100 दिनों में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया है कि भारत एक गतिशील राष्ट्र के रूप में उभरे और हिमाचल प्रदेश की विकासात्मक जरूरतों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और उदारतापूर्वक कार्य किया है।जय राम ठाकुर ने अभी हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में प्रदेश के लोगों को भाजपा का पूर्ण सहयोग करनेे के लिए आभार प्रकट किया। हिमाचल प्रदेश में भाजपा को देशभर में सबसे अधिक वोट प्राप्त हुए है और कांगड़ा लोकसभा सीट पर 72 प्रतिशत वोट हासिल हुए, जोकि देशभर में सबसे अधिक है।उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता अभी भी भाजपा की लोकसभा में इस ऐतिहासिक जीत के सदमें से नहीं उभर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा प्रत्याशी प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल करने में सफल रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाने का निर्णय केन्द्र सरकार की पहले 100 दिनों के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है, इससे देश को एक राष्ट्र एक संविधान का मार्ग प्रशस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि चन्द्रयान-2 ने भी यह सुनिश्चित किया है कि विश्व समुदाय भारत को एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्वीकार करे।जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनधन योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना आदि योजनाएं नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई थी, जो नए भारत को विकसित करने में मील का पत्थर साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने आयुष्मान भारत में छूटे 22 लाख लोगों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए हिमकेयर योजना भी आरम्भ की है। 

उन्होंने कहा कि अभी तक इस योजना के तहत 37000 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। इसी प्रकार राज्य सरकार ने उज्ज्वला योजना से छूटे परिवारों के लिए गृहिणी सुविधा योजना आरम्भ की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को जल्द से जल्द से धुंआ रहित बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सभी छोटे व्यापारियों को पेंशन प्रदान करने के अलावा सभी किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपये प्रदान कर रही है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन परिवारों को जिनमें गम्भीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति हैं को राहत देने के लिए प्रदेश में ‘सहारा योजना’ आरम्भ की गई है, जिसके तहत मरीज़ को बेहतर देखभाल उपलब्ध करवाने के लिए 2000 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कार्यभार सम्भालने के उपरान्त प्रथम दिन ही वृद्धावस्था पेंशन को बिना किसी आय सीमा के 80 वर्ष से घटाकर आयु सीमा को 70 वर्ष कर दिया था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिमला के आईजीएमसी में किडनी प्रत्यारोपण की सुविधा प्रदान करने में सफल रही है।जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सबसे बड़े जिले कांगड़ा के विकास को शीर्ष प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में कई पर्यटन योजनाएं चल रही है और रज्जू मार्ग का कार्य अगले वर्ष मई में पूरा हो जाएगा तथा हिमानी चामुण्डा रज्जू मार्ग बनाने के प्रयास जारी है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष 7, 8 नवम्बर को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेटर्ज मीट के लिए धर्मशाला को चयनित किया गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के डेढ़ वर्ष का यह कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम राज्य के लोगों के लिए वरदान सिद्ध हुआ है, क्योंकि इसके माध्यम से लोगों की शिकायतों का निवारण घर-द्वार पर सुनिश्चित हुआ है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया।उन्होंने आज कारगिल युद्ध के नायक परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धाजंलि भी अर्पित की।

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि लाखों लोगों ने विदेशी राज से राष्ट्र को स्वतंत्र करवाने के लिए सर्वोच्च बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि सात दशकों से भारत प्रगति के पथ पर अग्रसर है लेकिन बहुत कुछ और भी किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार ने स्वतंत्रता सैनानियों के एक राष्ट्र, एक संविधान और एक ध्वज के स्वप्न को सच कर दिखाया है।राज्य भाजपा के प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आज अपने कार्यकाल के 100 दिन पूरे कर लिए है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में दूसरा कार्यकाल उपलब्धियों भरा रहा है, जिससे भारत पुनः विश्व गुरू के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में स्वर्णिम हिमाचल के लक्ष्य की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35 ‘ए’ को समाप्त कर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिससे कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया जा सके।सांसद किश्न कपूर ने कहा कि राज्य मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जिन्हें पूरे राष्ट्र में दूसरा सबसे अधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री चुना गया है, के नेतृत्व में तीव्रता से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हुए है। उन्होंने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से उन्हें 4.77 लाख वोटों के रिकॉर्ड मार्जन से विजयी बनाने के लिए लोगों का आभार प्रकट किया।स्थानीय भाजपा नेता नरेन्द्र अटवाल ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अन्य गणमान्यों का स्वागत किया। राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, उद्योग मंत्री विक्रम सिंह, विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज, उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड, रमेश धवाला, विधायक राकेश पठानिया, मुल्क राज प्रेमी, अर्जुन सिंह, रविन्द्र धीमान, रीता धीमान, विक्रम जरयाल, जय लाल और अरुण कुमार तथा विभिन्न बोर्ड और निगमों के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Shanta Kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD