Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल

 

सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

संवैधानिक अधिकारों के लिए भी लोगों को लेनी पड़ रही है न्यायालय की शरण, संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है सरकार

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 15 Jul 2026

Last updated on: Jul 16, 2026, 12:41 IST

हिमाचल प्रदेश में मार्केट इंटरवेंशन स्कीम (एमआईएस) के तहत सी-ग्रेड सेब खरीद की नई व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के इस फैसले को बागवानों के साथ सरासर अन्याय करार देते हुए तीखा हमला बोला है। शिमला से जारी एक कड़े बयान में नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की नीयत और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक ओर प्रदेश सरकार सेब खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के बड़े-बड़े दावे कर अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत में बागवानों के अधिकारों पर कैंची चलाई जा रही है।

नए नियमों के अनुसार अब एक बागवान से अधिकतम केवल 30 बोरी सी-ग्रेड सेब ही खरीदा जाएगा, जो सीधे तौर पर हिमाचल के मेहनतकश बागवानों की पीठ में छुरा घोंपने जैसा है। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सीधा और तीखा सवाल पूछा कि जिन बागवानों के बगीचों में 30 बोरी से अधिक सी-ग्रेड सेब का उत्पादन होगा, वे आखिरकार अपने बचे हुए सेब को लेकर कहां जाएंगे और उसकी बर्बादी का जिम्मेदार कौन होगा? 

उन्होंने सुक्खू सरकार को केवल प्रचारतंत्र, झूठ और बड़े-बड़े होर्डिंग्स के सहारे चलने वाली संवेदनहीन सरकार बताते हुए नसीहत दी कि मुख्यमंत्री देश भर में घूम-घूम कर झूठी वाहवाही लूटना और स्थानीय स्तर पर बागवानों की सुविधाएं छीनने की साजिशें रचना तुरंत बंद करें। पूर्व मुख्यमंत्री ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कभी दूध खरीद की सीमा तय करना तो कभी कृषि और बागवानी उत्पादों की सरकारी खरीद में इस तरह की अड़चनें और बंदिशें पैदा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे किसी भी सूरत में 'सुख की सरकार' नहीं कहा जा सकता। 

आज हिमाचल का बागवान पूरी तरह संकट में है, लेकिन कांग्रेस सरकार उनकी समस्याओं को दूर करने के बजाय अपनी आंखें मूंदकर बैठी है। बागवानों को न तो समय पर स्प्रे ऑयल मिल रहा है, न गुणवत्तापूर्ण खाद, न दवाइयां और न ही एमआईएस के तहत बेचे गए सेब का पुराना भुगतान किया जा रहा है। 

सरकार राहत देने के बजाय हर रोज नई गाइडलाइन जारी कर बागवानों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न कर रही है। नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी बागवानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ बागवानों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ बुलंद करती रहेगी।

हाईकोर्ट के आदेशों से सुक्खू सरकार का राजनीतिक द्वेष और तानाशाही पूरी तरह बेनकाब

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी जिला के देऊरी स्कूल भवन और मंडी मेयर शपथ विवाद में हिमाचल हाईकोर्ट के कड़े रुख का स्वागत करते हुए सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के इन फैसलों ने कांग्रेस सरकार की संवेदनहीनता, तानाशाही और राजनीतिक द्वेष को पूरी तरह उजागर कर दिया है। 

यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि केवल राजनीतिक श्रेय लेने और केंद्रीय कांग्रेस नेताओं से उद्घाटन करवाने की जिद में सरकार ने नौनिहालों को तैयार सुरक्षित स्कूल भवन से वंचित रखा। वहीं, मंडी नगर निगम में भाजपा के प्रचंड बहुमत को न पचा पाने के कारण नवनिर्वाचित मेयर सुमन ठाकुर को शपथ न दिलाना सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या और जनादेश का अपमान है। 

जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की यह दमनकारी नीति कानून के सामने टिक नहीं पाई और न्यायपालिका ने सरकार को आईना दिखा दिया है। अब सुक्खू सरकार को राजनीतिक नफा-नुकसान छोड़कर तुरंत बच्चों को नए भवन में शिफ्ट करना चाहिए और नवनिर्वाचित मेयर और डिप्टी मेयर को पद की शपथ दिलवानी चाहिए।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD