Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो भी आस्था के लिए नहीं, सिर्फ राजनीति के लिए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Jul 2026

Last updated on: Jul 08, 2026, 13:10 IST

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होने प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार सनातन विरोधी बयान देते हैं और सनातन विरोधी काम करते हैं। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में निमंत्रण मिलने के बावजूद वह मंदिर नहीं गए। इतने साल बाद शिमला के राम मंदिर गए भी तो आस्था की वजह से नहीं, बल्कि राजनीति की वजह से। 

पूरा देश कांग्रेस के असली चरित्र और उसके सनातन विरोधी रवैये को अच्छी तरह जानता और पहचानता है, इसलिए कांग्रेस की कोई भी चाल कामयाब नहीं होगी।उन्होंने कहा कि हमेशा भगवान श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली, राम मंदिर के खिलाफ अपने वकीलों की फौज खड़ी करने वाली, राम मंदिर निर्माण के फैसले पर रोक लगाने की मांग करने वाली और माननीय उच्चतम न्यायालय में भगवान श्रीराम को काल्पनिक पात्र बताने वाला हलफनामा देने वाली कांग्रेस आज राम के नाम पर राजनीति कर रही है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, जो 97 प्रतिशत हिंदुओं को हराकर सत्ता में आने का दावा करते हैं, स्वयं को बार-बार सनातन विरोधी साबित कर चुके हैं। राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आमंत्रित होने के बावजूद उन्होंने उसका बहिष्कार किया। कांग्रेस ने तो रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को ही अस्वीकार कर दिया था। किसी मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को कौन सनातनी अस्वीकार कर सकता है? 

500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद सनातनियों के लिए यह शुभ अवसर आया था, लेकिन कांग्रेस ने बहुसंख्यक समाज की आस्था का सम्मान करना भी जरूरी नहीं समझा।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्कूली बच्चों द्वारा उनके अभिवादन में "राधे-राधे" कहने पर सवाल उठाते हैं। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने वाले अपने नेताओं और मंत्रियों से जवाब-तलब करते हैं। 

भगवान श्रीराम और राम मंदिर का हर कदम पर विरोध करने वाली कांग्रेस तथा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री अब अपने मंत्रिमंडल के साथ शिमला के राम मंदिर जाकर सियासी नौटंकी कर रहे हैं। इतने वर्षों बाद कांग्रेस नेताओं का राम मंदिर जाना आस्था का नहीं, बल्कि उनकी राजनीति का विषय है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’  से सम्मानित किए जाने पर दी बधाई

इंडोनेशिया गणराज्य द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘बिंतांग आदिपूर्णा’ से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और गौरव का विषय है। यह सम्मान भारत और इंडोनेशिया के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत संबंधों, प्रगाढ़ मित्रता तथा निरंतर सुदृढ़ हो रही व्यापक रणनीतिक साझेदारी का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर निरंतर नई प्रतिष्ठा अर्जित कर रहा है और उसकी आवाज़ पहले से अधिक प्रभावशाली एवं सशक्त होकर उभर रही है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD