Friday, 10 July 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ‘वॉटर लॉज ऑफ हिमाचल’ संकलन का विमोचन किया अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर बागवानी को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द शुरू होगा 1,300 करोड़ रुपये का जाइका प्रोजेक्ट: मोहिंदर भगत पंजाब में सीरियल बम धमाकों को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मांगा भगवंत मान का इस्तीफा एचएएस एवं संबद्ध सेवाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की भारत के स्मार्ट प्रोटीन पारिस्थितिकी तंत्र को गति देने हेतु ब्रिक-नाबी बायो-फाउंड्री (एग्री-फूड बायो-मग) ने बायोमैन्युफैक्चरिंग वर्कशॉप 5.0 का किया आयोजन जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने लोक मिलनी के दौरान गांव सोली के लोगों को दिया बड़ा तोहफा भूपेंद्र यादव ने एनबीडब्ल्यूएल की 91वीं बैठक की अध्यक्षता की मानव तस्करी की रोकथाम के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य : मुकेश रेपसवाल भाजपा सरकार होती तो किशाऊ बांध पर पुराने समझौते को स्वीकार कर प्रदेश को आर्थिक बोझ उठाना पड़ता : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पीएम मोदी ने मेलबर्न और ऑस्ट्रेलिया को कहा 'शुक्रिया', एंथनी अल्बनीज बोले- 'हमने मिलकर मजबूत रिश्ते का जश्न मनाया' एक करोड़ नए राशन कार्ड जल्द बनाने का लक्ष्य पूरा करें, पीडीएस को और मजबूत करें : सीएम सम्राट चौधरी एस.आई.आर.-2026 : गणना फार्मों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण करने वाले गढ़शंकर के दो बीएलओ को राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिला प्रशंसा पत्र जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा, वे ही कर रहे राम मंदिर का विरोध : सीएम योगी आदित्यनाथ मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में जुटे हजारों लोग : नरेंद्र मोदी ने कहा, 'ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है' केवल सिंह ढिल्लों निक्के घुम्मण में संत बाबा अमरीक सिंह जी की अंतिम अरदास समारोह में हुए शामिल गुरमीत सिंह खुड्डियां और सतीश शर्मा ने पशुधन एवं डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए अंतरराज्यीय सहयोग पर की चर्चा मजारी गाँव के बाबा बालक नाथ मंदिर में श्री राम दरबार सुशोभित पंजाब में 892 आधुनिक आंगनवाड़ी केंद्र तैयार, 132 जल्द ही पूरे हो जाएंगे कर विभाग ने 55.35 करोड़ रुपये के फर्जी बिलिंग घोटाले के मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार: हरपाल सिंह चीमा प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

 

अनुभवहीनता और गलत नीतियों के कारण सुक्खू सरकार ने हिमाचल को दो दशक पीछे धकेला : जयराम ठाकुर

शिमला में एक टीवी चैनल के कॉन्क्लेव में वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बोला तीखा हमला

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 09, 2026, 18:46 IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में एक टीवी चैनल के कॉन्क्लेव में वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे एक अनुभवहीन नेता हैं, जो मुख्यमंत्री बनने से पहले कभी सरकार का हिस्सा नहीं रहे। उनकी 'मैं ही ठीक हूँ' की सोच, हठधर्मिता और गलत नीतियों ने पहाड़ी प्रदेश को विकास के मामले में दो दशक पीछे धकेल दिया है, जिसके कारण आज उनका अपना मंत्रिमंडल ही उनके साथ नहीं खड़ा है और पार्टी के भीतर उनके नेतृत्व पर बड़े सवाल उठ रहे हैं। 

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जब कांग्रेस के संगठन अध्यक्ष थे, तब भी वह एक गुट चलाते थे और आज सरकार में भी केवल अपनी 'ठेकेदार मित्र मंडली' से घिरे हुए हैं, जिससे मंत्रियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुख्यमंत्री की इस कार्यशैली से उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है और हालात देखकर लगता है कि अगली बार वह कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा नहीं होंगे।

उन्होंने भाजपा में गुटबाज़ी के दावों को मुख्यमंत्री की गलतफहमी बताते हुए स्पष्ट किया कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है, जिसके नेता नरेंद्र मोदी हैं और 22 राज्यों में उनकी सरकारें हैं, जबकि आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा मात्र 0.9 प्रतिशत की पिछली कसर को पूरा करते हुए ऐतिहासिक अंतर से कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। 

हिमाचल प्रदेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रम पर उन्होंने साफ किया कि भाजपा की तरफ से कोई सुक्खू सरकार को गिराने का कोई प्रयास नहीं हुआ, बल्कि कांग्रेस के भीतर नेतृत्व के खिलाफ हुई बगावत के कारण कई नेता भाजपा में शामिल हुए। यहाँ तक कि अभी भी कई कांग्रेस विधायक उनके संपर्क में हैं, जिन्हें शीर्ष नेतृत्व से विमर्श के बाद ही पार्टी में शामिल किया जाएगा।

वर्तमान सरकार पर चौतरफा हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप्प है, दो हजार से अधिक संस्थान बंद पड़े हैं और सुबह बंद किए गए कॉलेजों को शाम तक विधायकों के दबाव में दोबारा खोलने के आदेश जारी कर व्यवस्था का मज़ाक बनाया जा रहा है। सरकार को आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पेखुवाला सोलर प्रोजेक्ट में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ, जिसके दबाव में एक ईमानदार चीफ इंजीनियर को अपनी जान गंवानी पड़ी।

आपदा प्रबंधन के मोर्चे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि 2023 की त्रासदी का मलबा आज भी वहीं पड़ा है और प्रभावितों को केवल केंद्र सरकार से मिले मुआवजे का पैसा ही बांटा गया है, जबकि राज्य सरकार ने अपने घोषित 4,500 करोड़ रुपये के पैकेज से एक पैसा भी खर्च नहीं किया। आज स्थिति यह है कि सरकार पूरी तरह केंद्र की योजनाओं के सहारे चल रही है और राज्य के पास रेलवे लाइन बिछाने के लिए अपने हिस्से का बजट तक नहीं है, जिसके कारण कर्मचारी और पेंशनर्स अपनी सैलरी व पेंशन के लिए रोज़ धरने पर बैठे हैं। 

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक हिमाचल को सबसे समृद्ध राज्य बनाने के दावों को हास्यास्पद करार दिया। उन्होंने आर्थिक कुप्रबंधन के आंकड़े पेश करते हुए कहा कि उनके पाँच वर्ष के कार्यकाल (2018-2022) में राज्य का ऋण 48,600 करोड़ से बढ़कर 69 करोड़ पहुंचा था, हमारा लोन पेआउट रेट 95 प्रतिशत था। 

लेकिन वर्तमान सुक्खू सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में ही रिकॉर्डतोड़ 45,000 करोड़ का कर्ज ले लिया है, जिससे कुल ऋण 1 लाख 15 हजार करोड़ पहुंच चुका है और 2027 के अंत तक यह 1 लाख 30 हजार करोड़ को पार कर जाएगा। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा सरकार ने जल जीवन मिशन, हिमकेयर, सहारा, शगुन जैसी योजनाएं चलाईं और रिकॉर्ड 5,000 किलोमीटर सड़कें बनाईं, लेकिन वर्तमान मुख्यमंत्री जनता को यह बताएं कि विकास कार्य ठप्प होने के बावजूद इतना भारी-भरकम कर्ज लेकर आखिर यह पैसा जा कहाँ रहा है।

रामपुर नगर परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारी और पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने की नेता प्रतिपक्ष से भेंट 

नगर परिषद रामपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण शर्मा, उपाध्यक्ष रोहित नेगी तथा भाजपा पार्षदों ने आज कौल नेगी के साथ शिमला में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान चौपाल विधायक बलवीर वर्मा एवं शिमला जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान भी उपस्थित रहे। 

मुलाक़ात में रामपुर नगर परिषद के विकास, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा क्षेत्र के समग्र विकास पर चर्चा हुई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को उनके सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD