Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

शिक्षा में थिएटर व परफार्मिंग आट्र्स की बडी भूमिका

जाने माने फिल्म थिएटर आर्टिस्ट विक्रम गोखले आए चितकारा कालेज आफ एजुकेशन में

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बनूड़ , 02 Sep 2019

Last updated on: Sep 02, 2019, 00:00 IST

शिक्षक बनने की यात्रा के पहले दिन चितकारा कालेज आफ एजुकेशन (सीसीई)  ने भविष्य के शिक्षकों के लिए शानदार समारोह का आयोजन किया।  चितकारा कालेज आफ एजुकेशन ने इस मौके पर जाने माने थिएटर आर्टिस्ट विक्रम गोखले व मास्टर स्टोरी टेलर व पाठयक्रम डिजाइनर सिमी श्रीवास्तव को आमंत्रित किया था जिन्होंने परफार्मिंग आट्र्स के बारे विस्तार से जानकारी दी।  इन भविष्य के शिक्षकों को बताया गया कि परफार्मिंग आट्र्स का इस्तेमाल किस तरह से क्लासरूम में एक पाठ्यक्रम के रूप में किया जा सकता है।इन वक्ताओं ने दो सत्रों मे विषयों “ब्रिगिंग थिएटर इनटू क्लासरूम” व “ए स्नीक पीक इनटू द वल्र्ड आफ स्टोरीटेलिंग” विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। विक्रम गोखले ने बताया कि थिएटर व परफार्मिग आट्र्स दोनों ही ऐसे शक्तिशाली माध्यम हैं जो कि न सिर्फ दिमाग के क्रिएटिव साइड को ही सक्रिय करते हैं बल्कि छात्रों के स्टडी के पैटर्न में एक संतुलन भी बनाते है। इसलिए ऐसे विषय जिनमें प्रेक्टिकल लर्निंग शामिल होती हैं वे बच्चों के लिए वे दिलचस्प बन जाते है। विक्रम गोखले व सिमी श्रीवास्तव ने चितकारा यूनिवर्सिटी की इस तरह की क्रांतिकारी पहल करने के बारे में तारीफ की। उन्होंने कहा कि चितकारा यूनिवर्सिटी का बीएड कार्यक्रम इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप है और आज की युवा पीढी की लर्निंग स्टाइल के अनुकूल है।अल्फा टीचर्स के नए बैच के ओरिएंटेशन प्रोग्राम को संबोधित करते हुए चितकारा यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर डाक्टर मधु चितकारा ने कहा कि यह बहुत ही जरूरी है कि हम नवीनतम एजुकेशन ट्रेंडस के बारे में पूरी तरह से जागरूक हों ताकि हम युवा और डिजीटल जागरूक पीढ़ी को अच्छी शिक्षा दे सकें।  आज के समय मे छात्रों के पास कम एकाग्रता है ऐसे समय में शिक्षकों के सामने यह चुनौती हो जाती है कि वे बच्चों को ज्यादा से ज्यादा अपने पढाई के साथ बांध सकें। शिक्षा में परफार्मिंग आट्र्स को शामिल करने से निश्चित रूप से बच्चों के दिमाग, शरीर व उनकी भावनाओं को एक ही विषय में लगाने में मदद मिलेगी।  विक्रम गोखले व सिमी श्रीवास्तव ने अपने एक्सपर्ट टाक के जरिए इस बात को बहुत ही अच्छी तरह से प्रदर्शित किया। 

 

Tags: Chitkara University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD