Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल कैबिनेट मंत्री रंधावा और सुख सरकारिया से मिला

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों में पंजाब सरकार को सहयोग देने का वायदा

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Aug 2019

Last updated on: Aug 06, 2019, 00:00 IST

बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन का प्रतिनिधिमंडल, प्रधान कृष्ण कुमार बावा और सरपरस्त और पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा के सरपरस्ती अधीन कैबिनेट मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा और स. सुखबिन्दर सिंह सुख सरकारिया से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्रियों को कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व सम्बन्धी तैयार किए गए समागमों में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। श्री बावा ने बताया कि बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन द्वारा अपने स्तर पर भी समागम करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा 17 अगस्त से 20 अगस्त तक कोलकाता में जबकि 25 अगस्त को कैथल (हरियाणा) में समागम आयोजित किया जायेगा।श्री बावा ने आगे बताया कि 1 सितम्बर से 7 सितम्बर तक श्री हजूर साहिब नान्देड़ में, 15 सितम्बर से 5 अक्तूबर तक कनाडा और अमरीका के गुरूद्वारा साहिब में कुल 11 समागम गुरमीत सिंह गिल, अशोक बावा, ब्रिगेडियर नवाब सिंह और हरबंस सिंह उप्पल, गैरी गरेवाल द्वारा आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 अक्तूबर को मुम्बई और नवंबर में बाबा बन्दा सिंह बहादुर भवन रकबा (लुधियाना) में समागम आयोजित किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि 25 अगस्त को हरियाणा कैथल में होने वाले समागम में कैबिनेट मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा शामिल होंगे।इस मौके पर करनैल सिंह गिल, दलजीत कुलार, अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल, हरप्रीत सिंह, अजमेर सिंह राजोआना, मनजीत हम्बड़ा, गगनदीप बावा, रेशम सिंह सिद्धू, आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Sukhbinder Singh Sarkaria , Krishan Kumar Bawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD