Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

पंजाब में कांग्रेस सरकार बनते ही बहाल की जाएगी पुरानी पैंशन : सुखजिंदर रंधावा

सरकारी कर्मचारियों की बकाया राशि एक मुश्त जारी करे भगवंत मान सरकार

Sukhjinder Singh Randhawa, Punjab Congress
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

फ़िरोज़पुर/जीरा , 13 May 2026

Last updated on: May 13, 2026, 18:28 IST

पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नगर परिषद जीरा का दौरा किया और वहां पहुंच कर सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेकर उन्हें समर्थन दिया। रंधावा ने सफाई कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने पर सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी की जाएंगी। 

पुरानी पैंशन को बहाल करवाया जाएगा। रंधावा नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) के दफ्तर भी पहुंचे, जहां वह गैरहाजिर पाए गए। उनके साथ पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा और विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा भी मौजूद रहे।

रंधावा ने कहा कि राज्य में भगवंत सिंह मान की सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। यही वजह है कि पंजाब का हर वर्ग सरकार से खफा है। सरकारी कर्मचारियों को अपनी मांगों को मनवाने और महंगाई भत्ते व वेतन-पे की किश्तों के लिए सड़कों पर उतर रहे हैं। 

नगर निगम और निगम परिषदों के चुनावों में कर्मचारियों अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन लगाकर बैठ गए हैं। सारे पंजाब में सफाई व्यवस्था ठप हो रही है। सरकार को चाहिए कि इन कर्मचारियों की मांगों को तुरंत पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने सरकार बनने से पहले दावा किया था कि कोई मुलाजिम कच्चा नहीं रहेगा, लेकिन यह मुलाजिम लंबे समय से 10 हजार रुपए से कम पैसे में काम करने को मजबूर हैं। 

इस पैसे में घरों का गुजारा करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। इनको पूरा वेतन दिया जाए। ताकि वह अपने परिवारों के पालन-पोषण कर सकें। मुलाजिम अपनी पुरानी पैंशन को बहाल करने की मांग कर रहे हैं, उसे भी पूरा किया जाना चाहिए।

सांसद रंधावा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण कर्मचारी और पेंशनभोगी अपने जायज हकों से वंचित रह रहे हैं। भगवंत मान सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बकाया हक तुरंत जारी करे। 

साथ ही उन्होंने मांग की कि डीए की राशि किस्तों में देने के बजाय एकमुश्त दी जाए ताकि कर्मचारियों को कुछ राहत मिल सके। रंधावा ने मोहाली की सड़कों के नाम पर 600 करोड़ रुपए का कर्ज लेने पर भी भगवंत मान सरकार की निंदा की। 

उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही कर्ज लेकर पंजाब को आर्थिक तंगी के मुहाने तक ले आई है। इसका सारा बोझ आम लोगों पर ही पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब का कर्ज पहले ही 4 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है।  

 

Tags: Sukhjinder Singh Randhawa , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD