Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

3&3 प्रो बासकेटबॉल लीग का दूसरा सीजऩ 2 अगस्त से 29 सितम्बर तक पंजाब में खेला जायेगा - राणा गुरमीत सिंह सोढी

2020 की टोकियो ओलम्पिक्स और 2022 की बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल में पहली बार हिस्सा बनेगी 3&3 बासकेटबॉल

3&3 प्रो बासकेटबॉल लीग का दूसरा सीजऩ 2 अगस्त से 29 सितम्बर तक पंजाब में खेला जायेगा - राणा गुरमीत सिंह सोढी
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jul 2019

Last updated on: Jul 25, 2019, 00:00 IST

भारत की एकमात्र फीबा द्वारा मान्यता प्राप्त लीग 3&3 प्रो बासकेटबॉल लीग इंडियन सब-कौंटीनैंट (3बीएल) का दूसरा सीजऩ पंजाब के पांचों शहरों में 2 अगस्त से 29 सितम्बर तक किया जायेगा। 3 बी.एल. में पहली बार वूमैनज़ 3&3 बासकेटबॉल लीग पेश की जायेगी जो कि पुरुष लीग के साथ करवाई जायेगी। यह खुलासा पंजाब के खेल और युवा मामले के मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आज यहाँ पंजाब भवन में बुलायी प्रैस कान्फ्ऱेंस के दौरान किया।राणा सोढी ने बताया कि यह बासकेटबॉल खेल का यह छोटा और तेज़ रूप पहली बार 2020 की टोकियो ओलम्पिक खेल और 2022 की बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल का हिस्सा बना है जिस कारण इस खेल में भारत का अच्छा प्रदर्शन करने की बहुत सी संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि 3 बी.एल के दूसरे सीजन में पुरुषों और महिलाओं की 12 टीमें हिस्सा लेंगी जो चैंपियन बनने के लिए 2 महीनों के दौरान 9 राऊंडों में मुकाबला करेंगी। पंजाब ने भारत को बढिय़ा बासकेटबॉल खिलाड़ी दिए हैं। अब राज्य में बासकेटबॉल को उत्साहित करने के लिए पंजाब सरकार के सहयोग से 3 बी.एल. के 9 राऊंडों को चंडीगढ़, अमृतसर, मोहाली, जालंधर और पटियाला में करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे राज्य के लिए गर्व वाली बात है कि अमजोत सिंह गिल्ल और पलप्रीत सिंह इस लीग का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि 10 मिनट वाली यह खेल स्पीड, स्टैमिना और स्किल भरपूर है।खेल मंत्री ने बताया कि भारतीय महिला बासकेटबॉल खिलाडिय़ों को प्लेटफार्म मुहैया करवाने और देश में 3&3 बासकेटबॉल को ज़मीनी स्तर पर विकसित करने के मद्देनजऱ पहली बार भारत में 3 बी.एल सीजऩ 2 में 3&3 बासकेटबॉल के लिए पेशेवर महिला लीग को शुरू किया जायेगा। 

भारतीय महिलाएं पिछले कुछ सालों से बासकेटबॉल खेल रही हैं और बढिय़ा प्रदर्शन कर रही हैं। महिला 3 बी.एल. लीग महिला बासकेटबॉल खिलाडिय़ों को बासकेटबॉल में पेशेवर कॅरियर बनाने और भारत में महिलाओं के लिए उपयुक्त माहौल मुहैया करवाने का मौका प्रदान कर रही है।लीग के कमिश्नर रोहित बख्शी ने बताया कि यह लीग 9 राऊंडों में होने के कारण फीबा 3&3 रैंकिंग में इंडियन फेडरेशन के लिए अंकों में विस्तार करके 2020 की टोकियो ओलम्पिक्स में क्वालीफायी करने पर सीट पक्की करने में सहायक होगी। पुरुषों के राऊंड की विजेता टीम फीबा 3&3 वल्र्ड टूर मास्टर और थ्री चैंलेंजर के लिए क्वालीफायी करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले साल पहले सीजऩ की सफलता के बाद 3 बी.एल. का दूसरा सीजऩ और भी रोमांचक और मुकाबले वाला होगा। उन्होंने बताया कि भारत में खेल के माहौल को सुधारने और उत्साहित करने के लिए बासकेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पंजाब सरकार द्वारा 3 बी.एल का सहयोग किया जा रहा है और भारत को 3&3 बासकेटबॉल में एक बड़ी ताकत के तौर पर उभारने को यकीनी बनाने के लिए हम मिलजुल कर काम करते रहेंगे।इस अवसर पर विभिन्न टीमों के मालिक दीपिका देशवाल (चंडीगढ़ बीट्स), संग्राम सिंह (मुम्बई हीरोज़), विवेक सिंह (दिल्ली होपरज़), विकास बांसल और राजीव तिवाड़ी (गुरूग्राम मास्टर्ज़), राजेश कुमार (कोलकाता वॉरियरज़), राजेश तनेजा (हैदराबाद बॉलरज़) और मनीष त्यागी और शोभित अग्रवाल (लखनऊ लिंगरज़) भी उपस्थित हैं।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Deepika Deshwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD