Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने गुरूहरसहाय में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिभा से पर्दा हटाने की रस्म अदा की

राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने एफ-एफ रोड़ से मिड्डा में बनने वाली सडक़ के नवीनीकरण का रखा नींव पत्थर

Rana Gurmeet Singh Sodhi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Shaheed Udham Singh, Ferozepur, Guruharsahai, Mohan Ke Hithar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरूहरसहाय/फिरोजपुर , 31 Jul 2021

Last updated on: Jul 31, 2021, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री खेल व युवक सेवाए व प्रवासी भारतीय मामले मंत्री पंजाब राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा गांव मोहन के हिठाड़ गुरूहरसहाय में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी कंस्टीच्यूट में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा से पर्दा उठाने की रस्म अदा की गई। इस दौरान उन्होंने डेरा बाबा राम थम्मन के सेवक बाबा हरमेस दास जी ने अरदास की। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने प्रैस व हल्का निवासियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऊधम सिंह जैसे शहीदो की कुर्बानियो की बदौलत ही आज हम आजाद फिजा का आन्नद उठा रहे है। उन्होंने कहा कि उनके दिल की इच्छा थी कि गुरूहरसहाय में एक कॉलेज स्थापित किया जाए और इस इच्छा को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्द्र सिंह ने पूरा किया व गांव वालो द्वारा इस कॉलेज को बनाने के लिए भूमि दी। उन्होंने कहा कि अब उनकी सरकार के अवसर पर ही इस कॉलेज में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा लगाने का सुअवसर प्रदान हुआ है। इस प्रतिमा के कॉलेज में आने से आगामी पीढिय़ो को शहीद ऊधम सिंह की कुर्बानी के बारे में पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस के मौके पर मुझे उनकी प्रतिमा से पर्दा उठाने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि माइकल ओडवायर द्वारा वर्ष 1919 को बैसाखी वाले दिन निहत्थे व बेकसूर पंजाबियो को जान से मारने की कार्रवाई का बदला लेने की चिंगारी शहीद ऊधम सिंह ने अपने मन में 20 वर्षो तक बुझने नही दी और जलियांवाला बाग के नरसंहार का बदला ऊधम सिंह ने 13 मार्च 1940 को माइकल ओडवायर को गोली मार कर लिया और 31 जुलाई 1940 को ऊधम सिंह को लंडन की जेल में फांसी दी गई।

राणा सोढ़ी ने कहा कि हमारी नौजवान पीढ़ी शहीदो की कुर्बानी को अजाई ना जाने दे और एक अच्छे नागरिक बनकर समाज की नींव को मजबूत करके शहीदो के सपनो को साकार करे। उन्होंने कहा कि गुरूहरसहाय निवासियो की बदौलत ही वह विधायक व मंत्री बने और उनकी हरसंभव कोशिश रही है कि हल्के के विकास में कोई कमी ना आने दू। उन्होंने कहा कि विकासशील सोच को आगे रखते हुए उनके द्वारा सडक़ो, पार्को, चौंको का सौंदर्यीकरण के साथ-साथ एलईडी लाईटे लगाई जा रही है। इस मौके पर इकबाल सिंह पाला, बंटी कंबोज महासभा फिरोजपुर के जिला प्रधान ने शहीद ऊधम ङ्क्षसह के जीवन व शहादत के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी द्वारा एफएफ रोड़ से मिढ्डा में बनने वाली सडक़ के नवीनीकरण का नींव पत्थर रखा। इस दौरान राणा सोढ़ी ने बताया कि यह सडक़ कुल134 लाख की लागत से बनेगी और 2450 मीटर लंबे व 18 फीट चौड़ी होगी। उन्होंने कहा कि हल्का निवासियो को इस सडक़ के बनने से लोगो को काफी फायदा होगा और साफ-सुथरी बढिय़ा सडक़ बनने से दुर्घटनाओ से खतरा टल जाएगा।थारा सिंह वाला मौड़ के बाशिंदो द्वारा दुकानो के दोनो तरफ लॉकटाइल लगवाने की मांग पर पीडब्ल्यूडी के ठैकेदार गौतम कचूला ने बताया कि इस लॉकटाइल पर लगभग 20 लाख रूपए खर्च आएगा। राणा सोढ़ी ने कहा कि लाकटाइल लगवा दी जाए और वह पैमेंट करवा देंगे। इस अवसर पर नसील सिंह पीए, अमृतपाल सिंह ओएसडी, विक्की, रवि चावला चैयरमेन मार्किट कमेटी ममदोट, वेद प्रकाश चैयरमेन मार्किट कमेटी, रवि शर्मा प्रधान आढ़तियो एसोसिएशन गुरूहरसहाय, हंसराज, बंटी, कश्मीर लाल सहित अन्य बड़ी संख्या में हल्का निवासी व कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

 

Tags: Rana Gurmeet Singh Sodhi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Shaheed Udham Singh , Ferozepur , Guruharsahai , Mohan Ke Hithar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD