अपने अजीज दोस्त सिद्धू मूसेवाला को याद कर भावुक हुईं दीपिका देशवाल, बोलीं, 3-4 दिन बाद हम मिलने वाले थे

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश

 

अपने अजीज दोस्त सिद्धू मूसेवाला को याद कर भावुक हुईं दीपिका देशवाल, बोलीं, 3-4 दिन बाद हम मिलने वाले थे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

'यक़ीन नहीं हो रहा कि मेरे अज़ीज़ मित्र Shubdeep Singh Sidhu Moosewala हमारे बीच नहीं है। हाल ही में दोनों दिन शुक्रवार,शनिवार हमारी बात हुई। सिद्धू ने कहा अभी तीन या चार दिन के बाद मैं चंदीगढ़ आ रहा हूँ ,तब मिलते हैं। उनकी बातों में इतना उत्साह था, हमेशा काम के प्रति सजग रहते थे। शनिवार को हमारी आख़िरी बात हुई और रविवार को एकदम से सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला किसी ने  Sidhu पर गोलियां चलायी हैं।" ये कहना है सिद्धू मूसेवाला की दोस्त दीपिका देशवाल का। दीपिका अपने दोस्त को याद कर भावुक हुईं और मूसेवाला की खूबियों को याद उन्हें श्रद्धांजलि दी। चंडीगढ़ हाई कोर्ट में जुडिशल ऑफिसर के पद पर तैनात दीपिका देशवाल एक रेसलर होने के अलावा सोशल वर्कर भी हैं।

हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले की रहने वाली दीपिका दिल्ली विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं। मूसेवाला को याद कर दीपिका ने कहा- जब मुझे सोशल मीडिया के जरिए इस बात का पता चला तो, उसके तुरंत बाद मैंने पुलिस अधिकारी को कॉल  किया और पता किया तो मालूम पड़ा कि सच में ही कुछ गुंडों ने  तुच्छ लालच के चक्कर में इस महापाप को अंजाम दे दिया। मैं यक़ीन नहीं कर पा रही थी इस घटना पर कि ऐसे कैसे हो सकता है। इस दुखद ख़बर से ऐसे हो गया है जैसे शरीर से ही जान निकल गई हो। मन यह बात मानने को राज़ी ही नहीं कि मेरा होनहार दोस्त जो अपनी प्रतिभा के दम पर सारे देश-विदेशों में छाया, वो अब जीवित नहीं हैं। हम सबकी आत्मा को झकझोर कर दिया है इस दुख ने। 

दीपिका आगे कहती हैं- Science background से पढ़ा लिखा लड़का, संस्कारों से लिप्त, सच्चे-साफ़ मन का हीरा, जो सदैव देश के लिए, किसानों के लिए और युवाओं के लिए आवाज़ उठाता है, कोई गैंगस्टर ऐसे महान इंसान को मारने की सोच भी कैसे सकता है? ऐसे असामाजिक तत्वों को मैं कहना चाहूंगी कि सिद्धू जैसे नेक लड़के की हत्या करके तुम जलील, लालची, बेशर्म गुंडों ने सारी देश को क्षति पहुंचाई है, जिसकी भरपाई अब इस जन्म में नहीं हो पाएगी। युवाओं के सपनों को मारा है। जो जो सिद्धू की हत्या में शामिल हैं वो लोग देश के,कौम के,इंसानियत के दुश्मन हैं। कुछ पैसों के लिए इन बेशर्म गुंडों ने इतना घिनौना कार्य किया ,ज़रा भी नहीं सोचा की सिद्धू के साथ साथ ही सिद्धू के माता पिता को भी जीते जी मार रहे हैं ।

सिद्धू इकलौता बेटा था ,इकलौता सहारा था जो अपनी ज़मीन से, गांव से जुड़ा था। हमेशा गाँव वालों के साथ खड़ा रहता था। इन बदमाश गुंडों को फिरौती ही चाहिए थी, तो भारत की जनता से एक एक रुपया भीख में माँग लेते, भारत की जनता ख़ुशी होकर एक एक रुपया इनके मुँह पर मार देती, 133 करोड़ भारत की आबादी है, कहने का भाव है की फिरौती माँगने से बेहतर ये लोग भीख माँग लेते। ग़लत रास्ते पर चलने वाले लोग हमेशा देश का नुक़सान ही करते हैं। एक माँ का होनहार बेटा नहीं छीनना था। ये गुंडे वो दीमक हैं ,जो देश को ही खोखला कर रहे हैं,ना कुछ बस का,नहीं मेहनत करने का सामर्थ्य।मुफ़्त की रोटियां तोड़ना,भीख माँगना इनकी आदत बन गयी है,कभी किसी एक्टर कभी किसी सिंगर को टारगेट करते हैं।

इसमें राजनेताओं की भी गलती है ,जो सिद्धू की सिक्योरिटी को हटाने का मामला सार्वजनिक किया।शर्म आनी चाहिए इन अशिष्ट, ओछे नेताओं को जिनको सरकार चलाने की गंभीरता का भी नहीं मालूम और पुलिस प्रशासन ने कैसे गोपनीयता को नहीं रखा?सरेआम ग़लत है। यह सिद्धू का मर्डर ही नहीं,सभी युवाओं की बुलंद आवाज़ का,भावनाओं का, माँ बाप के प्यार का मर्डर है।  हमेशा सच का साथ देने वाला लड़का Sidhu Moosewala जो सफलता के शिखर पर अपने सामर्थ्य,अपनी प्रतिभा के आधार पर पहुँचा।सारे संसार में अपना लोहा मनवाया,अपने माँ बाप का नाम रोशन किया। अपने देश का नाम रोशन किया।हमेशा नशे से दूर रहा,कभी किसी ग़लत चीज़ का सहारा नहीं लिया।

सिद्धू युवाओं के लिए,देश के लिए एक मिसाल है जिसने हमेशा माँ बाप का प्यार को अपने गानों में उजागर किया, माँ की ममता दर्शाई। ऐसी महान आत्मा,महान इंसान को हम कभी नहीं भूल सकते। सरकार और पुलिस प्रशासन तुरंत सख़्त कार्रवाई करें और सारे गुनाहगारों को फाँसी के तख़्ते तक पहुँचाए। न्यायपालिका इन को सख़्त से सख़्त सजा दे ताकि आइंदा कभी किसी माँ का बेटा,देश का लाल, अपनी जान से हाथ न गंवाएं।भारत देश से इन गैंगस्टरों का सूपड़ा साफ़ करना बहुत  ही ज़रूरी हो गया है आख़िर कब तक हमारे देश के अनमोल रतन इसी तरीक़े से टारगेट होते  रहेंगे?सरकार ,न्याय पालिका और पुलिस इस पर तुरंत कार्रवाई कर सजा दे।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Shubhdeep Singh Sidhu , Goldy Brar , Gangster Goldy Brar , Lawrence Bishnoi , Lawrence Bishnoi Group , Deepika Deshwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD