Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंहने हॉकी में भारत की छिन चुकी शान की बहाली के लिए पुरुष हॉकी टीम को थपथपाया

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने पंजाब के ओलंपिक खिलाडिय़ों को 28.36 करोड़ रुपए की नकद इनामी राशि से किया सम्मानित

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Chief Minister of Punjab, Punjab Government, Government of Punjab, Rana Gurmeet Singh Sodhi, Rana Gurmit Singh Sodhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Aug 2021

Last updated on: Aug 12, 2021, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को ऐलान किया कि राज्य सरकार मैडल विजेताओं को नौकरियाँ देने के लिए जल्द ही रूप-रेखा तैयार करेगी। उन्होंने मुख्य सचिव को आखिरी फ़ैसला लेने से पहले इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर विचारने के लिए कहा।आज शाम यहॉँ पंजाब भवन में रखे समागम के दौरान ओलंपिक पदक विजेताओं और टोक्यो ओलंपिक -2020 में हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों, जिन्होंने देश ख़ास कर राज्य का नाम रौशन करके सभी पंजाबियों का सिर गर्व से ऊँचा किया, को 28.36 करोड़ रुपए की नकद इनामी राशि से सम्मानित करने के मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने देश के खेल इतिहास में फिर इतिहास सृजित किया है।मुख्यमंत्री और पंजाब के राज्यपाल वी.पी. सिंह बदनौर ने नकद इनामी राशि को ओलंपिक पदक विजेताओं और हिस्सा लेने वालों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर किया।सम्मान और शुकराने के प्रतीक के तौर पर महिला हॉकी खिलाडिय़ों ने मुख्यमंत्री को अपने पूरी टीम सदस्यों के हस्ताक्षरों वाली हॉकी भेंट की।टोक्यो ओलंपिक -2020 में 41 सालों के अंतराल के बाद कांस्य पदक जीतने में पुरुष हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री ने इसको हॉकी में भारत की छिन चुकी शान को फिर से बहाल करने की शुरूआत बताया।टोक्यो ओलंपिक -2020 में प्रांतीय खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन को मान्यता देते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने खिलाडिय़ों के नाम पर स्कूलों और उनके पैतृक गाँवों को जाने वाली सडक़ों का नाम रखने का ऐलान किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला को ऐसे स्कूलों और सडक़ों की पहचान करने के लिए भी कहा जिससे इन खिलाडिय़ों को बनता सम्मान दिया जा सके जिन्होंने हर पंजाबी का मान बढ़ाया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पुरुष हॉकी के कप्तान मनप्रीत सिंह को पंजाब पुलिस में डी.एस.पी. से एस.पी. के तौर पर तरक्की दी।खिलाडिय़ों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने जिससे वह विश्व स्तरीय मुकाबलों में और उत्तम कारगुज़ारी दिखा सकें, के लिए अपनी सरकार की दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा भुपिन्दर सिंह पंजाब खेल यूनिवर्सिटी, पटियाला पंजाब के खिलाडिय़ों के विलक्षण हुनर को वैश्विक नक्शे पर प्रदर्शित करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने खेल मंत्री को खिलाडिय़ों और उनके कोचों की सलाह के साथ अलग-अलग खेलों के लिए अत्याधुनिक स्टेडियम विकसित करने सम्बन्धित रूप-रेखा तैयार करने के लिए कहा जिससे वह विश्व स्तरीय मापदण्डों के अनुसार पेशेवर ढंग से अभ्यास कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मंतव्य के लिए फंडों की कोई भी कमी नहीं आने दी जायेगी।हॉकी के महान खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर और प्रसिद्ध अथलीट मिलखा सिंह का विशेष जि़क्र करते हुये उन्होंने कहा कि अगर वह आज जि़ंदा होते तो इस दुर्लभ प्राप्ति पर सबसे ज़्यादा ख़ुशी इन दोनों महान खिलाडिय़ों को होनी थी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब का पृष्टभूमि रखने वाले गोल्ड मैडल विजेता जैवलिन थ्रोयर नीरज चोपड़ा, जो इस विलक्षण प्राप्ती को हासिल करने वाले पहले भारतीय अथलीट हैं, को भी सम्मानित करेगी। बताने योग्य है कि नीरज चोपड़ा आज के समागम में शामिल नहीं हो सके।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पुरुष हॉकी में ऐतिहासिक जीत और महिला हॉकी टीम और अथलीट कमलप्रीत कौर की तरफ से दिखाई गई शानदार कारगुज़ारी और खेल भावना हमेशा उभरते खिलाडिय़ों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में मान -सम्मान की नयी ऊँचाईयाँ प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने मुक्केबाज़ी, निशानेबाज़ी और अथलैटिकस में पंजाब के खिलाडिय़ों की शमूलियत की भी सराहना की।

अपने संबोधन में पंजाब के राज्यपाल ने इन खिलाडिय़ों की पुलिस फोर्स में भर्ती होने की भावना की सराहना की और इच्छुक खिलाडिय़ों को चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती होने की पेशकश भी की। उन्होंने कहा कि खेल में गाँवों से हुनरमंद खिलाडिय़ों का पूल तैयार करके लाया जाये और हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में उचित सहूलतों से लैस खेल अकैडमियों की ज़रूरत है जहॉँ नौजवानों की ऊर्जा को खेल की तरफ लगाया जा सके।राज्यपाल ने ओलम्पिक में पंजाब के खिलाडिय़ों के बेमिसाल योगदान का जि़क्र करते हुए कहा कि मि_ापुर और संसारपुर को हॉकी के उभरते खिलाडिय़ों की नर्सरियाँ माना जाता रहा, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेलों में देश का नाम रौशन किया। उन्होंने कहा कि ओलम्पिक में हॉकी टीम में एक समय ऐसा था जब बहुत से मैंबर सिर्फ संसारपुर के थे।इस मौके पर खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने ऐलान किया कि पंजाब सरकार सुरजीत हॉकी अकादमी के समान महिला हॉकी अकादमी स्थापित करेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा ओलम्पिक पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियाँ देने की पेशकश के किए ऐलान का स्वागत किया।पंजाबी खिलाडिय़ों के शानदार प्रदर्शन के मद्देनजऱ राज्य सरकार ने इस बार नकद पुरस्कारों की राशि बढ़ाकर देने का फ़ैसला किया। इस मौके पर काँस्य पदक विजेता 10 पुरूष हॉकी खिलाडिय़ों को 2.51-2.51 करोड़ रुपए देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह भारतीय महिला हॉकी टीम की 2 खिलाडिय़ों, भारतीय पुरूष हॉकी खिलाड़ी (प्रतिभागी) और एक फाइनलिस्ट एथलीट को 50-50 लाख रुपए और इन खेलों में हिस्सा लेने वाले छह खिलाडिय़ों को 21-21 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया।जि़क्रयोग्य है कि टोक्यो ओलम्पिक्स में पंजाब के 20 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया, जिनमें काँस्य पदक विजेता पुरूष हॉकी टीम के 11 खिलाड़ी मनप्रीत सिंह (कप्तान), मनदीप सिंह, हार्दिक सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रुपिन्दरपाल सिंह, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंट सिंह, कृष्ण पाठक, वरुण कुमार और सिमरनजीत सिंह, 3 एथलैटिक्स खिलाड़ी तेजिन्दरपाल सिंह तूर (शॉटपुट), कमलप्रीत कौर (डिस्कस थ्रोअर) और गुरप्रीत सिंह (50 किलोमीटर वॉकर), सेमीफाइनल में पहुँची और चौथे स्थान पर रही भारतीय महिला हॉकी टीम की 2 खिलाडिय़ों गुरजीत कौर, रीना खोखर और निशानेबाज़ अंजुम मौदगिल और अंगदवीर सिंह, मुक्केबाज़ सिमरनजीत कौर और पैरालम्पिक्स में हिस्सा लेने जा रही बैडमिंटन खिलाड़ी पलक कोहली शामिल हैं।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Chief Minister of Punjab , Punjab Government , Government of Punjab , Rana Gurmeet Singh Sodhi , Rana Gurmit Singh Sodhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD