Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

शाहपुर में 3 करोड़ से बनेगा उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र : सरवीन चौधरी

Listen to this article

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Jul 2019

Last updated on: Jul 18, 2019, 00:00 IST

शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि शाहपुर में शीघ्र ही उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र(एटीसी )बनाया जाएगा जिस पर 3 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी।वे आज वीरवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में लोगों की समस्याओं को सुनने के उपरान्त बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि इस सेंटर के लिए जमीन विभाग के नाम ट्रांसफर होने की करवाई लगभग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार के महत्वकांक्षी जनमंच कार्यक्रम के सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बरसात के दौरान सभी विभागों को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं ताकि आमजन को इस दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने विशेष कर लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, विद्युत एवं स्वास्थ्य विभाग को मुस्तैद रहने के आदेश दिए।

शहरी विकास मंत्री ने पुलिस को नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाने के लिए भी कहा ताकि हमारी युवा पीढ़ी इससे दूर रहे। पुलिस समय समय पर रात्रि  गश्त भी जारी रखे। उन्होंने बाल विकास विभाग  के अधिकारियों  को समय समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों के निरीक्षण के आदेश भी दिए और इन केंद्रों में बच्चों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता जाँचने को भी कहा।शहरी विकास मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याओं की भी सुना और अधिकांश का मौके पर निपटारा करते हुए शेष को सम्बन्धित विभागों को शीघ्र निदान के आदेश दिए। इस अवसर पर एडवोकेट दीपक अवस्थी, योगराज चड्डा, अमरीश परमार, राकेश मनु, जोन प्रभारी सतीश, प्रीतम चौधरी, बख्शी चौधरी, विन्दा ठाकुर, अधिशासी अभियंता राजीव महाजन, पुनीत सोंधी, बीएमओ मोहन चौधरी, तहसीलदार शाहपुर परमानन्द, एसडीओ सुशील धीमान, एसएमएस एच एस कोटी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sarveen Chaudhary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD