Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व : सरवीण चौधरी

दशहरा उत्सव दरम्मन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 06 Oct 2022

Last updated on: Oct 06, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  सरवीन चौधरी ने आज दरम्मन में दशहरा उत्सव में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। सरवीण  ने परंपरा के अनुसार रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन की रस्म अदा करके बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश भी दिया।   उन्होंने  कहा कि पूरे देश सहित हिमाचल में भी दशहरा उत्सव हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। 

अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाने वाला यह पर्व हमें मर्यादा में रहकर जन कल्याण की भावना से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार हमें  अपने पूर्वजों से विरासत में मिले हैं जिनका आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी चलता रहता है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी इन मूल्यवान विरासतों को संजोए रखना जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल में आयोजित होने वाले सभी उत्सव का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है और प्रदेश के लोगों भावनाएं इनसे जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि  उत्सवों के आयोजनों में जहाँ लोग अपना भरपूर सहयोग देते है वहीं सरकार द्वारा भी उत्सवों के सफल आयोजन को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाती है।

उन्होंने मेला कमेटी को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  सदस्यों की कड़ी मेहनत और स्थानीय लोगों के सहयोग से दशहरे का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित हुआ है।  इस अवसर पर दशहरा कमेटी द्वारा करवाई गई विभिन्न खेलों के विजेताओं को  सरवीण ने स्मृति चिन्ह व ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण  चौधरी ने दशहरा मेला कमेटी दरम्मन को  31हज़ार रुपये देने की घोषणा की । 

इस अवसर पर जोगिंदर सिंह , जरासन्ध,  मेला कमेटी प्रधान पवन ,  प्रधान घरोह  तिलक शर्मा , पूर्व बीडीसी अश्विनी चौधरी, राकेश मनु , प्रधान दरम्मन अरुणा देवी , उप  प्रधान विनोद कुमार ,पंचायत सदस्य बलदेव सिंह, विकास गुप्ता , रेखा देवी ,  शारदा देवी , पूजा देवी , जय कर्ण सिंह , मोनिका देवी , रूपेश शर्मा , कांशीराम , रवि शर्मा , रमन कुमार , चैन सिंह  लम्बरदार,  आकर्षण डोगरा , राजिंदर  मास्टर , बिंदु राणा, योगेश गोगु , परस राम , विपिन ठाकुर ,दिले राम , कमल किशोर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD