Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

महिला सशक्तिकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : सरवीण चौधरी

शाहपुर मनई के अंतर्गत पेयजल पर व्य्य होंगे 3646.78 लाख वर्चुअल माध्यम से किया शिलान्यास

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 11 Oct 2022

Last updated on: Oct 11, 2022, 00:00 IST

नारी शक्ति है, सम्मान है,  नारी गौरव है, अभिमान है। नारी ने ही यह सजा विधान है,नारी को शत-शत प्रणाम है।  यह उद्गगार समाजिक  न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी शाहपुर के अभिनंदन पैलेस  महिला मंडल सम्मान कार्यक्रम व पेयजल  योजनाओं  के शिलान्यास के उपराँत में अपने  संबोधन में  व्यक्त किये।

सरवीण ने कहा कि प्रदेश एवं राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

सरकार महिला सशक्तिकरण और  आधी आबादी को आत्मनिर्भर तथा सक्षम बनाने के लिए बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए दर्जनों योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं में समाज और देश के लिये बहुत कुछ करने की क्षमता है और महिला समाज में किसी भी समस्या को पुरुषों से अधिक बेहतर ढंग से निपटाने की क्षमता रखती है उन्होंने कहा कि महिला उत्थान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने इस अवसर पर  82  महिला मण्डलों को 7 लाख 80 हजार के चेक  वितरित किये ।सरवीण चौधरी  ने कहा कि दुनियां की आधी आवादी महिलाओं की है। प्रदेश में महिलाओं का सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार जिन्होंने महिलाओं को पंचायतों, नगर निकायों में 33 प्रतिशत  आरक्षण का प्रावधान कर किया था। इसके उपरांत पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जो प्रदेश के लिये गौरव की बात है। 

उन्होंने कहा कि आज पंचायती राज संस्थाओं, नगर निकायों में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाएं विभिन्न पदों पर चुनकर आ रही हैं और अपने कार्य को बखूबी निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिला सम्मान को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश की सभी सरकारी बसों में महिलाओं के किराए को 50 प्रतिशत कम कर आधा किया है।घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करवाई जा रही है। 

सरवीण ने कहा कि  नाबार्ड के अंतर्गत उठाऊ पेयजल  योजना भैरो चुरथा  व योल  के  सुधारीकरण को  विस्तृत परियोजना 221. 65 लाख रु स्वीकृत हुए हैं जिसमें 1 पंचायत 3 गाँव   तो1598 लोग लाभान्वित होंगे ।उपरोक्त योजना में दो नलकूप चार जल भंडारण दो विभिन्न व्यास की वितरण प्रणाली का प्रावधान है । जल जीवन मिशन के  अन्तर्गत  शाहपुर विधानसभा में जलशक्ति  उपमंडल शाहपुर व मनई  के अंतर्गत विभिन्न पेयजल व  उठाऊ  पेयजल योजनाओं के स्रोतों के शुद्धिकरण परियोजना की विस्तृत परियोजना पर 3646.78  लाख  स्वीकृत हुई है । 

जिसका आज मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया । जिसमें मे 27 पंचायतें 71 गांव 69740  लोग लाभान्वित होंगे । इस योजना में 2 जल प्रशोधन सयंत्र 1 खाई बांध 3 जल भण्डारण टैंक व विभिन्न ब्यास के वितरण प्रणाली का प्रावधान है । इन दोनों योजनाओं का शिलान्यास किया गया ।इस अवसर पर  एक्सईएन जल शक्ति सुमित कटोच ,एसडीओ अनिल चौधरी ,  जेई रिषभ , जेई पीसी धीमान , सीडीपीओ सन्तोष ठाकुर ,   प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट दीपक अवस्थी ,  पूर्व बीडीसी चेयरमैन अश्वनी चौधरी , मण्डलधक्ष प्रीतम चौधरी , अमरीश परमार , बीडीसी मोनी  बाला , महिला मोर्चा प्रधान  रजनी , निशा ,प्रधान नेरटी रजनी देवी , उपप्रधान  शेर सिंह, विभिन्न पंचायतों के प्रधान उप प्रधान व स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD