Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब सरकार ने ग्रामीण जल आपूर्ति को ओर बेहतर बनाने के लिए एक हजार चौंतीस करोड़ रूपये की योजना बनाई - विरसा सिंह वलटोहा

दिसम्बर 2013 तक समूची 15170 ग्रामीण जनसंख्या को 70 एलपीसीडी जल आपूर्ति करने का लक्ष्य

विरसा सिंह वलटोहा
विरसा सिंह वलटोहा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 31 Aug 2012

Last updated on: Aug 31, 2012, 00:00 IST

पंजाब सरकार आने वाले दो वर्षों के दोैरान 2481 गांवों में शुद्ध पेय जल की आपूर्ति के लिए एक हजार चौंतीस करोड़ रूपये खर्च करेगी और दिसम्बर 2013 तक समूची 15170 ग्रामीण जनसंख्या को 70 एलपीसीडी जल आपूर्ति करना यकीनी बनाएगी। यह जानकारी देते हुए पंजाब के ग्रामीण जल आपूर्ति और सेनिटेशन, सुरक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के मुख्य संसदीय सचिव  विरसा सिंह वलटोहा ने कहा कि पंजाब सरकार ने चालू वर्ष 2012-13 के दौरान ग्रामीण जल आपूर्ति को ओर बेहतर बनाने और राज्य के समूचे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेय जल मुहैया करवाने के लिए एक योजना बनाई है, जिसके तहत राज्य के 600 गांवों में एक दिन में एक आदमी के पीछे 70 लीटर पानी सप्लाई किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में जल की बर्वादी को रोकने के लिए पानी के कुनैैक्षन पानी मीटर लगार प्रतिघर 70 से 100 रूपये बिल के हिसाब से जारी किये जाएंगें। उन्होंने कहा कि नई योजना तहत यह भी निश्चित किया गया है कि जल में पाये जाने वाले यूरेनियम और अन्य घातक तत्त्वों की सप्लाई निश्चित मापदण्डों से अधिक न हो और पानी का गैर कानूनी इस्तेमाल न हो। 

वलटोहा ने अकाली-भाजपा सरकार द्वारा निर्धारित हुए लक्ष्य हर स्थिति सौ प्रतिशत पूरे करने सम्बन्धी यकीन दिलाते हुए कहा कि  प्रकाश सिंह बादल द्वारा पंजाब के लोगों  को स्वच्छ जल देने के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा हेै। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि राज्य के कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण जल आपूर्ति स्कीमें या तो बंद हैं या उनके निर्धारित हुए लक्ष्य पूरे नहीं हुए। उन्होंने राज्य के लोगों, क्षेत्रीय नेताओं को अपील की कि अपने क्षेत्र में विभाग की बंद हो चुकी स्कीमें या जिन स्कीमों के प्रति उनको कोई शिकायत है, उनके ध्यान में लाई जाएं ताकि सम्बन्धित स्कीमों को पुन: चालू किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस सम्बन्धी विभाग के समस्त जिला मुखियों को ग्रामीण जल आपूर्ति स्कीमों की स्टेटस रिपोर्ट दस दिनों में भेजने के आदेश दिये गये हैं।  वलटोहा ने आगे बताया कि अकाली भाजपा सरकार राज्य के लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जल आपूर्ति स्कीमें और अन्य समूची सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना उनका मुख्य एजेंडा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गत समय के दोैरान 3280 न कवर की ओैर 3455 आंशिक दोैरे पर कवर की जनसंख्या में जल आपूर्ति का कार्य सम्पूर्ण किया जा चुका है। 

 

Tags: virsa singh baltoha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD