Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों से भद्दा मजाक - प्रो. विरसा सिंह वलटोहा

केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों से भद्दा मजाक - प्रो. विरसा सिंह वलटोहा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ , 26 Sep 2012

Last updated on: Sep 26, 2012, 00:00 IST

केन्द्र की यूपीए सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए घोषित 'एक रैंक एक पैंशन का फैसला पूर्व सैनिकों के लिए एक भद्दा मजाक है। यह जानकारी देते हुए हुए आज यहां पंजाब के मुख्य संसदीय सचिव सैनिक कल्याण प्रो. विरसा सिंह वलटोहा ने पूर्व सैनिक विंग शिरोमणि अकाली दल के पूर्व राष्ट्रीय प्रधान इंजीनियर गुरजिन्द्र सिंह सिद्दू के नेतृत्व में मिले एक शिष्टमण्डल से मुलाकात दौरान दी। प्रो. वलटोहा ने कहा कि केन्द्र की यूपीए सरकार ने हिन्दोस्तान की रक्षा के खातिर कुर्बानियां देने वाले सेैनिकों को वरगलाने  के लिए यह घोषणा की है कि उनकी मांग 'एक रैंक एक पैंशन लागू कर दी गई है जबकि वास्तविकता यह है कि यह केवल एवं केवल छठे वेतन आयोग द्वारा सैनिकों की वेतन और उनको ही लागू किया गया है। प्रो. वलटोहा ने कहा कि जिस सरकार ने अपने गत आठ वर्षों में एक भी अच्छा काम न किया हो तो उससे सैनिकों के  कल्याण उम्मीद केसे की जा सकती है ।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और संसद सदस्य  प्रताप सिंह बाजवा ने जो मीडिया में प्रधान मंत्री और सोनियां गांधी का धन्यवाद किया है, को अब वास्तविकता जानने के बाद यूपीए सरकार की निंदा करनी चाहिए। वलटोहा ने शिष्टण्डल को भरोसा दिलाया कि  प्रकाश सिंह बादल मुख्य मंत्री पंजाब की गतिशील नेतृत्व अधीन शिरोमणि अकाली दल- भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए हमेशा ही वचनबद्ध हैं । पंजाब सरकार द्वारा पहले ही एक रैंक एक पैंशन के पक्ष में पंजाब विधानसभा में प्रस्ताव पास कर केंद्र सरकार को भेजना जा चुका है औरपार्टी द्वारा संसद में भी संसद सदस्यों द्वारा इस पक्ष में आवाज़ उठाई गई।  वलटोहा ने कहा कि पंजाब सरकार सैनिकों के मसलों से चिंतित है और पूरी निितबद्ध ढंग से इन सैनिकों से हर समय कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और केंद्र से फौजियों की एक रैंक एक पैंशन लागू करवाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा सार्थक प्रयास किए जांएगे। पूर्व सैनिक विंग शिरोमणि अकाली दल के शिष्टमण्डल में इंजीनियर सिद्दू के अतिरिक्त कैप्टन गुरमीत सिंह रोपड़, कैप्टन जरनैल सिंह जल्लजण (दोनों सीनियर वायस प्रधान), कैप्टन बूटा सिंह सहोता जनरल सचिव, सूबेदार मेजर हरदीप सिंह, सूबेदार अवतार सिंह, और हवलदार कलवंत महिलकलां शामिल थे।

 

Tags: Virsa Singh Baltoha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD