Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

भ्रष्टाचार ही आम आदमी पार्टी का एजेंडा-विरसा सिंह वल्टोहा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ , 08 Oct 2016

Last updated on: Oct 08, 2016, 00:00 IST

विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मोटी रकम के बदले दी जा रही टिकटों के आरोपों ने आम आदमी पार्टी की ईमानदारी के दावों की पोल खोल कर रख दी है। पार्टी ने अब तक चुनाव मैदान में उतारे 61 में से 14 उममीदवारों के चयन पर कई सवालिया निशान लगा दिए हैं। शुरूआत से अपने साथ जुड़े लोगों को दरकिनार कर पार्टी ने महीना डेढ़ महीना पहले जुड़े सदस्यों को टिकट दे कर अपना मकसद साफ कर दिया है। साफ है कि पार्टी का एजेंडा पंजाब का विकास न होकर सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार करना भर है।शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता और पूर्व संसदीय सचिव विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा है कि ईमानदार और साफ सुथरी राजनीति का दावा करने वाले आम आदमी पार्टी से लोगों को बड़ी आस थी। मगर पंजाब में पार्टी की जमीन पैदा करने वाले अपने वफादार सिपाहियों को बाहर का रास्ता दिखा कर पार्टी ने अपने लिए कांटे बो दिए हैं।

महज कुछ दिनों पहले पार्टी से जुड़े अमीरों और जागीरदारों को टिकट देकर पार्टी ने अपनी असलियत जाहिर कर दी है। आम आदमी पार्टी ने शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी या बहुजन समाज पार्टी के भगोड़े और निष्कासित नेताओं को चुनाव मैदान में उतारा है। मोटी रकम के चक्कर में पार्टी नई पैकिंग और नया लेबल लगा कर पुराना माल बेचने के चक्कर में है। उधर दिल्ली में भी आम आदमी पार्टी की अच्छी खासी फजीहत हो चुकी है। दिल्ली के लोग पार्टी से आजिका आ चुके हैं। इधर पंजाब के लोग भी पार्टी को भाव नहीं देंगे और पार्टी का डिब्बा यहीं गुल भी हो जाएगा। शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन लोगों की पहचान भी है और आस भी। केंद्र में भाजपा और पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के विकास कार्यों और देश की सुरक्षा के लिए एक बार फिर से शिअद भाजपा गठबंधन को ही चुनेंगे। 

 

Tags: Virsa Singh Baltoha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD