Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

कैदियों और बंदियों को व्यवसायोन्मुखी प्रशिक्षण से साथ जोड़ने पर बल

बुनियादी सुविधाएं और ढांचागत विकास जरूरतें पूरी करने के निर्देष जारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 10 Jul 2019

Last updated on: Jul 10, 2019, 00:00 IST

केंद्रीय जेल सहित लुधियाना की तीनों जेलों में मौजूदा बुनियादी सुविधाओं और ढांचागत विकास जरूरतों का जायजा लेने जेल विभाग के प्रमुख सचिव श्री कृपा शंकर सरोज ने आज लुधियाना का दौरा किया। इस मौके डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला मुखियों के साथ बैठक कर उन्होंने निर्देष दिए कि जेलों में बंद कैदियों और बंदियों को व्यवसायोन्मुखी बनाने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के साथ जोड़ने के प्रयत्न किये जाएँ जिससे उन्हें इन सुधार घरों (जेलों) में सही अर्थों में सुधार हो सके और वे यहाँ से अच्छे मनुष्य बन कर निकलं। केंद्रीय जेल में बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री सरोज ने डिप्टी कमिश्नर द्वारा सरकारी बहु तकनीकी कालेज ऋषि नगर के प्रिंसिपल स. एम. पी. सिंह को हिदायत की है कि वे कैदियों और बंदियों को व्यवसायोन्मुखी प्रशिक्षण देने के लिए नीति तैयार करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक सप्ताह में सर्वे करवाया जाए। सर्वे दौरान कैदियों और बंदियों की रुचि को ध्यान में रख कर जेल में व्यवसायोन्मुखी प्रशिक्षण देने की रूप रेखा तैयार की जाए। भारत सरकार के स्किल इंडिया प्रोगराम को लागू करने बारे भी कहा गया।इसी तरह जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी इन्दरप्रीत कौर को निर्देष दिए कि वह उन गैर सरकारी संगठनों की तलाष करे जो जेलों के सुधार को ध्यान में रख कर अपने प्रोजैक्ट डिजाइन करें और जेल विभाग के साथ मिल कर इस दिशा में काम करन के इच्छुक हां। इसके लिए पंजाब सरकार की तरफ से बनती सहायता मुहैया करवाई जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकंडरी) स्वर्णजीत कौर को हिदायत की कि वह उन अध्यापकों या मोटीवेटरों की खोज करें जो अपने खाली समय दौरान वालंटियर के तौर पर कैदियों और बंदियों को विभिन्न विषयों की शिक्षा मुहैया कराने की इच्छा रखते हों। 

श्री सरोज ने सीवरेज विभाग और नगर निगम लुधियाना को निर्देष दिए कि तीनों जेलों की सीवरेज की समस्या को तुरंत हल किया जाये। लोक निर्माण विभाग को कहा गया कि वह जेलों में होने वाले मुरम्मत कार्यों का एस्टीमेट बना कर जेल विभाग को भेजंे। बागबानी विभाग को हिदायत की गई कि वह रियायती दरों पर सब्जियाँ के बीज जेल में मुहैया करवाएं जिससे कैदी सब्जी आदि उगा कर कृषि व्यवसाय को अपनाने के काबिल हो सकें। सिविल सर्जन डा. राजेश कुमार को कहा गया कि जेल में सेहत सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए।अधिकारियों के साथ बातचीत करते श्री सरोज ने कहा कि बंदियों और कैदियों को सजा देने का मकसद यह नहीं होता कि उन्हें बुरे कामों के लिए नियमित समय के लिए अंदर रखा जाना है बल्कि यह एक मौका होता है कि वह जेल अंदर अपने आप को सुधार कर एक अच्छे मनुष्य बन सकें। इस समय दौरान यदि उन्हें रचनात्मक गतिविधियों के साथ जोड़ने की कोशिश की जाये तो वे इस दौरान  अच्छे मनुष्य बनने के साथ-साथ कित्तामुक्खी भी बन सकते हैं। इस दिशा में सार्थक प्रयत्न करने की जरूरत है।जेल सुपरिटेंडैंट स. समशेर सिंह बोपाराय ने जेलों की आवष्यक्ताओं का विवरण पेश करते जेल सुपरिटेंडैंटों को जरुरी वित्तीय अधिकार, सुरक्षा बलों संख्या, अन्य सब जेलों की व्यवस्था करें, खाली असामियाँ भरने आदि की प्रार्थना की। जिस पर श्री सरोज ने इस सम्बन्धित जेल मंत्री के द्वारा पंजाब सरकार के साथ बात करने का भरोसा दिया। इस मौके अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर पुलिस श्री सुरिन्दर लांबा और श्री दीपक पारिख, जिला कानूनी सेवाएं अथारटी के सचिव श्री अशीष अबरोल, पी. सी. एस. अधिकारी श्री तरसेम चंद, एस. डी. एम. लुधियाना (पूर्वी) स. अमरजीत सिंह बैंस, एस. पी. (एच) खन्ना स. बलविन्दर सिंह भीखी और अन्य कई अधिकारी उपस्थित रहे। 

 

Tags: DC Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD