Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

भगवंत मान सरकार द्वारा प्रगतिशील औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 लॉन्च

नीति के तहत निवेशक-संचालित प्रोत्साहन ढांचे के साथ स्थिर पूंजी निवेश पर 100 प्रतिशत तक के प्रोत्साहन की पेशकश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 07 Mar 2026

Last updated on: Mar 08, 2026, 15:41 IST

औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 की शुरुआत के साथ पंजाब ने आज अपने औद्योगिक विकास के मार्ग को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया है, जो पूरे पंजाब में औद्योगिक विस्तार में तेजी लाने, बड़े निवेशों को आकर्षित करने और रोजगार के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से रचा गया व्यापक ढांचा है। इस नीति का औपचारिक उद्घाटन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लुधियाना में उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, बिजली और स्थानीय निकाय मंत्री संजीव अरोड़ा की मौजूदगी में किया।

इस समारोह में लगभग 200 प्रमुख उद्योगपतियों और कई क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो पंजाब के औद्योगिक भविष्य में मजबूत औद्योगिक रुचि और विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है।नीति को देश की सबसे प्रगतिशील औद्योगिक नीति ढांचों में से एक बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मिसाली पहल निर्माण, सेवाओं और उभरते प्रौद्योगिकी क्षेत्रों के लिए एक अग्रणी स्थान के रूप में पंजाब की स्थिति को और मजबूत करेगी।

औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति-2026 पंजाब को भारत में सबसे आकर्षक निवेश स्थानों में से एक बनाने के उद्देश्य से प्रोत्साहन और सुधारों की एक विस्तृत श्रृंखला पेश करती है।

*नीति के मुख्य बिंदु:*

► विभिन्न उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक साथ घोषित 24 क्षेत्र-विशेष नीतियों वाली व्यापक औद्योगिक नीति।

► निवेशक अपनी निवेश योजनाओं के अनुसार 20 विभिन्न प्रोत्साहनों में से अपने लिए लाभदायक प्रोत्साहन पैकेज चुनने की स्वतंत्रता।

► पंजाब में योग्य उद्योगों के लिए पहली बार पूंजी सब्सिडी शुरू की गई।

► नीति के तहत कई प्रोत्साहनों के संयोजन से स्थिर पूंजी निवेश (FCI) पर 100 प्रतिशत तक के प्रोत्साहन उपलब्ध।

► आधुनिकीकरण और विस्तार परियोजनाओं को नीतिगत ढांचे के तहत प्रोत्साहनों के लिए योग्य बनाया गया।

► रोजगार सृजन सब्सिडी की योग्यता को घटाकर 25 करोड़ रुपये निवेश और 50 श्रमिकों तक कर दिया गया, जिससे बड़ी संख्या में उद्योगों के लिए प्रोत्साहन पहुंच योग्य हो गए।

► महिलाओं, एससी/एसटी, दिव्यांगजनों, आईटी/आईटीईएस और जीसीसी क्षेत्रों के लिए उच्च रोजगार प्रोत्साहन।

► सीमावर्ती और किनारे वाले क्षेत्रों में स्थित 9 प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और उद्योगों के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त प्रोत्साहन।

► स्टार्टअप सीड ग्रांटों में वृद्धि और मोहाली में एक सरकारी स्टार्टअप हब की स्थापना से स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना।

► आईटी/आईटीईएस और जीसीसी, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं निर्माण (ESDM), सेमीकंडक्टर, फिल्म निर्माण और पर्यटन क्षेत्रों के लिए समर्पित नीतियां पेश की गईं।

► प्रोत्साहन के लिए स्थिर पूंजी निवेश गणना में जमीन, श्रम आवास, अनुसंधान एवं विकास सुविधाएं, ईटीपी/एसटीपी/जेडएलडी और पर्यावरणीय बुनियादी ढांचा शामिल।

► पंजाब से निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए माल और मार्केटिंग सब्सिडी सहायता पेश की गई।

► मेगा निवेश परियोजनाओं की सुविधा के लिए एक अनुकूलित पैकेज समिति स्थापित की गई।

► दीर्घकालिक नीति स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए निवेशकों को 15 वर्षों तक की बढ़ाई गई प्रोत्साहन अवधि का विकल्प दिया गया।

► पंजाब में कारोबार करने की सुगमता को और बेहतर बनाने के लिए बिजली आपूर्ति, श्रम नियमों और भवन अनुमतियों में बड़े सुधार।

इस अवसर पर बोलते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, “यह नीति भारत और दुनिया भर के निवेशकों को एक स्पष्ट संदेश देती है: पंजाब कारोबार के लिए खुला है। देश के सबसे व्यापक प्रोत्साहन ढांचे के साथ, हम उद्योग के विकास, निवेश और रोजगार सृजन के लिए सही पारिस्थितिकी तंत्र बना रहे हैं।”

नए ढांचे में दिये जा रहे लचीलेपन के बारे में बताते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने आगे कहा, “यह पहली बार हुआ है जब किसी नीति के तहत निवेशकों को इतनी खुली और शक्ति दी गई है। निवेशक अपनी जरूरत के अनुसार वह प्रोत्साहन चुन सकते हैं जो वे चाहते हैं और साथ ही उन्हें वह समय अवधि चुनने की आजादी है जो उनके लिए अधिक लाभदायक हो। यह लचीलापन और निवेशक-आधारित ढांचा बेमिसाल है और भारत में सबसे अधिक निवेशक-अनुकूल राज्य बनने के लिए पंजाब की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

पंजाब सरकार ने दोहराया कि औद्योगिक एवं व्यापार विकास नीति 2026 औद्योगिक विकास को तेज करने, पंजाब की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने और पंजाब के युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार ने घरेलू और वैश्विक निवेशकों को पंजाब में संभावनाओं की खोज करने और प्लाक्षा यूनिवर्सिटी मोहाली में 13-15 मार्च, 2026 को होने जा रहे प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन-2026 में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sanjeev Arora , Himanshu Jain , DC Ludhiana , Ludhiana , Deputy Commissioner Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD