Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

धूमधाम से मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ऋचा वर्मा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 12 Jun 2019

Last updated on: Jun 12, 2019, 00:00 IST

उपायुक्त डा. ऋचा वर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम 21 जून को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में प्रातः 7 बजे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 5वें योग दिवस का थीम ‘वैश्विक स्वास्थ्य, सौहार्द एवं शांति’ है। उन्होंने कहा कि योग दिवस को बड़े पैमाने पर धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। वह आज योग दिवस के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। बैठक में पतंजलि योग पीठ, आर्ट आॅफ लिविंग व जिला योग एसोसियेशन के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी व्यावसायिक व शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।डा. ऋचा ने कहा कि योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन, आयुर्वेद विभाग तथा नेहरू युवा केन्द्र द्वारा किया जाएगा। योग दिवस के आयोजन को लेकर एक दिन पूर्व ढालपुर मैदान को संवारने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी ताकि योग में भाग ले रहे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि योग में आम लोगों विशेषकर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना भारत सरकार की प्राथमिकता है और इसे ध्यान में रखते हुए जिला में योग दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय योग दिवस के अलावा जिले के अन्य भागों में भी योग दिवस मनाया जाएगा। 

बच्चे, बुजुर्ग व नौजवान सेहतमंद रहने के लिए सभी करें योग

उपायुक्त ने बच्चों, नौजवानों, महिलाओं व बुजुर्गों सभी को सेहतमंद रहने के लिए योग करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग ढालपुर मैदान पहुंचकर योगासन करें और अपने आप को शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखने की एक नई शुरूआत करें। उन्होंने कहा कि ढालपुर मैदान में दरी-पट्टी बिछाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि योग स्थल पर कोई ऐसा खाद्य पदार्थ अथवा सामान न लाएं जो पर्यावरण मित्र न हो।बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए नेहरू युवा संगठन के जिला समन्वयक डा. लाल सिंह ने कहा कि ढालपुर मैदान में पार्षदगण, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, बड़ी संख्या में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों की छात्र-छात्राएं, सरकारी व निजी व्यावसायिक संस्थानों के प्रशिक्षुओं के अलावा आम लोगों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने योग में भाग लेने वाले सभी लोगों से 21 जून को प्रातः 6.30 बजे पहुंचने का आग्रह किया है ताकि ठीक 7 बजे योग आरंभ किया जा सके। 

 

Tags: DC Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD