Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘विकास की गाड़ी’ को ‘विश्‍वास के हाईवे’ पर तेजी से दौड़ाना अगले पांच वर्षों में हमारी प्राथमिकता होगी : मुख्‍तार अब्‍बास नकवी

हमारा लक्ष्‍य 5 करोड़ विद्यार्थियों को ‘प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति’ देना है जिनमें से 50 प्रतिशत छात्राएं होंगी : अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Jun 2019

Last updated on: Jun 04, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने आज नई दिल्‍ली स्थित अंत्‍योदय भवन में अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठक की अध्‍यक्षता की। श्री नकवी ने कहा कि ‘विकास की गाड़ी’ को‘विश्‍वास के हाईवे’ पर तेजी से दौड़ाना अगले पांच वर्षों में हमारी प्राथमिकता होगी, ताकि प्रत्‍येक जरूरतमंद की ‘आंखों में खुशी और जीवन में समृद्धि’ सुनिश्चित की जा सके।श्री नकवी ने कहा कि ‘विश्‍वास के हाईवे’ पर न कोई ‘स्‍पीड ब्रेकर’ और न कोई रोड़ा आने पाए, इसके लिए हमें चौकस और चौकन्‍ना रहना होगा। इस बैठक में अल्‍पसंख्‍यक कार्य राज्‍य मंत्री श्री किरेन रिजिजू भी उपस्थित थे।उन्‍होंने कहा कि हमारा लक्ष्‍य अगले पांच वर्षों में 5 करोड़ विद्यार्थियों को ‘प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति’ देना है जिनमें से 50 प्रतिशत छात्राएं होंगी। उन्‍होंने कहा कि ‘प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति’ की समूची प्रक्रिया को डीबीडी मोड के जरिए सरल और पारदर्शी बना दिया गया है।केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री ने कहा कि ‘3ई’ यथा एजुकेशन (शिक्षा), एम्‍प्‍लॉयमेंट (रोजगार-रोजगार के मौके) और एम्पावरमेंट (सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण) हमारा लक्ष्‍य है जिसे पूरे परिश्रम के साथ हासिल करना है।श्री नकवी ने कहा कि मुस्लिम ल‍ड़कियों की शिक्षा को प्रोत्‍साहित करने के लिए ‘पढ़ो–बढ़ो’ अभियान चलाया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि उन दूरदराज के इलाकों में जहां आर्थिक-सामाजिक कारणों से लोग लड़कियों को शिक्षा के लिए नहीं भेजते हैं वहां शैक्ष‍णि‍क संस्‍थानों को सुविधाएं एवं साधन उपलब्‍ध कराने के लिए युद्ध स्‍तर पर काम किया जाएगा।

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा कि दस्‍तकारों/शिल्‍पकारों/कारीगरों को रोजगार से जोड़ने और मौका-मार्केट (बाजार) मुहैया कराने के लिए अगले पांच वर्षों में 100 से अधिक ‘हुनर हाट’ का आयोजन देश भर में किया जाएगा। इसके साथ ही उनके स्‍वदेशी उत्‍पादों की ऑनलाइन बिक्री के लिए भी व्‍यवस्‍था की जाएगी।उन्‍होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में 25 लाख नौजवानों को रोजगारपरक कौशल उपलब्‍ध कराया जाएगा और इसके साथ ही ‘सीखो और कमाओ’, ‘नई मंजिल’, ‘गरीब नवाज कौशल विकास’, ‘उस्‍ताद’ जैसे रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रमों को और भी अधिक प्रभावकारी बनाया जाएगा।केन्‍द्रीय अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्री ने कहा कि सौ से ज्‍यादा मोबाइल वैन के माध्‍यम से शिक्षा-रोजगार से जुड़े सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने के लिए देश भर में अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों, नुक्‍कड़ नाटक, योजनाओं की लघु फिल्‍मों इत्‍यादि के जरिए जागरूकता पैदा की जाएगी।श्री नकवी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्‍सों में ‘प्रगति पंचायत’ का भी आयोजन होगा जहां वह स्‍वयं मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों एवं प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि मंत्रालय की सभी योजनाओं को पारदर्शी और ‘जन हितैषी’ बनाने के लिए सौ प्रतिशत ऑनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। उन्‍होंने कहा कि इस ऑनलाइन प्रणाली ने बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह से खत्‍म कर दी है।श्री नकवी ने बताया कि जल्‍द ही मुम्‍बई, रांची, लखनऊ एवं केरल में जोनल समन्‍वय बैठकें होंगी। इस दौरान अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारी और राज्‍य सरकारों के मंत्री एवं वरिष्‍ठ अधिकारी विभिन्‍न योजनाओं को प्रभावशाली ढंग से लागू करने की समीक्षा करेंगे।

 

Tags: Mukhtar Abbas Naqvi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD