Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

विद्यालय जाने वाली छात्राओं को मिलेगा मुफ्त सेनेटरी नैपकिन : नीतीश

नीतीश कुमार
नीतीश कुमार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

पटना(आईएएनएस) , 13 Feb 2014

Last updated on: Feb 13, 2014, 00:00 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि अगले वर्ष से राज्य के सभी उच्च विद्यालयों में जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक मध्य विद्यालय और उच्च विद्यालयों में बालिकाओं के लिए मुफ्त सेनेटरी नैपकिन योजना चलाने की योजना बनाई है, जिसके तहत स्कूल जाने वाली सभी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन मुफ्त दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पटना के गांधी मैदान में राज्य के पंचायतों में वर्ष 2013-14 में 541 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के निर्माण की विभिन्न योजनाओं के तहत 550 विद्यालय भवनों के शिलान्यास कर्यक्रम को रिमोट कंट्रोल से करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार की बच्च्यिों को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर 10 हजार बालिकाओं ने जूडो कराटे का आकर्षक प्रदर्शन कर तमाम उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को 12 वीं तक शिक्षा दिलाने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक प्लस टू उच्च विद्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1541 उच्च माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए निविदा निकाली गई है जबकि 550 विद्यालयों के भवन निर्माण की योजना प्रारंभ हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1750 उच्च माध्यमिक विद्यालय इस वर्ष खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय में बालिकाओं के लिए मुफ्त सेनेटरी नैपकिन योजना चलाने की योजना बनाई है, जिस पर 30 से 32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। स्कूल जाने वाली सभी बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन मुफ्त दिए जाएंगे। 

 

Tags: nitish kumar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD