Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सिद्धू पंजाब में प्रचार नहीं करेंगे : नवजोत कौर सिद्धू

Listen to this article

5 Dariya News

अमृतसर , 14 May 2019

Last updated on: May 14, 2019, 00:00 IST

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने गृह राज्य में पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे, क्योंकि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने उन्हें प्रचार नहीं करने के लिए कहा है।उनकी पत्नी व भाजपा की पूर्व विधायक नवजोत कौर ने मंगलवार को यह बात कही। ऐसी खबरें आ रही थीं कि सिद्धू की सेहत प्रचार करने की इजाजत नहीं दे रही है। लेकिन उनकी पत्नी ने सिद्धू को पंजाब में प्रचार करने की अनुमति नहीं देने के लिए पार्टी की पंजाब प्रभारी आशा कुमारी को भी जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, "कैप्टन साब छोटे कैप्टन हैं और राहुल गांधी सबसे बड़े कैप्टन हैं और उन्होंने उन्हें (सिद्धू) अन्य राज्यों में जिम्मेदारी दी है और नवजोत (सिद्धू) वहां चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।"नवजोत कौर ने कहा, "जब कैप्टन साब और आशा कुमारी ने सभी (13) सीटों पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ली है, तो फिर पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए नवजोत (सिद्धू) की क्या जरूरत है?"क्रिकेटर से राजनेता बने सिद्धू पटना साहिब से पार्टी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करने मंगलवार को बिहार रवाना हो गए। कौर ने कहा, "मैं अमृतसर (लोकसभा सीट) से चुनाव लड़ने की इच्छुक थी, लेकिन मुझे टिकट देने से मना कर दिया गया। वास्तव में मुझे टिकट नहीं दिए जाने के लिए अमरिंदर सिंह जिम्मेदार हैं।"वह चंडीगढ़ से भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के खिलाफ भी चुनाव लड़ने की इच्छुक थीं।भीड़ को आकर्षित करने में माहिर सिद्धू सोमवार को पंजाब में राहुल की दो रैलियों से नदारद रहे। सिद्धू के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि लगातार बोलते रहने के कारण उनका गला खराब हो गया है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों के लिए 19 मई को मतदान होना है। 

 

Tags: Navjot Kaur Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD