Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा छोड़ चुके नवजोत सिंह सिद्धू, नहीं लौटेंगे : नवजोत कौर सिद्धू

नवजोत कौर सिद्धू
नवजोत कौर सिद्धू
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 19 Jul 2016

Last updated on: Jul 19, 2016, 00:00 IST

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि सिद्धू ने राज्यसभा की सदस्यता के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी छोड़ दी है और वह पार्टी में वापस नहीं लौटेंगे। सिद्धू ने सोमवार को राज्यसभा से इस्तीफा दिया था। अमृतसर से भाजपा विधायक और पंजाब में शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार में प्रमुख संसदीय सचिव (सीपीएस ) नवजोत कौर ने कहा कि सिद्धू ने राज्यसभा छोड़ दी है, इसका अर्थ यह है कि उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी है।

उन्होंने कहा कि सिद्धू ने इसलिए इस्तीफा दिया है क्योंकि वह पंजाब की सेवा करना चाहते थे।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने सिद्धू को मनाने के लिए इस साल अप्रैल में राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था।नवजोत कौर ने कहा कि उन्होंने (कौर ने) अभी तक पार्टी या सीपीएस के पद से इस्तीफा नहीं दिया है। वह अपना फैसला उस वक्त बताएंगी जब सिद्धू अपने इस्तीफे और भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे।नवजोत कौर ने कहा, "वह (सिद्धू) आगामी दिनों में तय करेंगे कि उन्हें क्या करना है।"

उन्होंने कहा, "उनका (सिद्धू का) दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट था कि वह पंजाब की सेवा करना चाहते हैं..पार्टी (भाजपा) इस बात पर स्पष्ट थी कि वह केवल अकाली दल के साथ काम करना चाहती है। इसलिए उनके पास केवल यही (राज्यसभा छोड़ने का) विकल्प बचा था।"सिद्धू के आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होने के बारे में उन्होंने कहा, "वह इस पर फैसला करेंगे।"सिद्धू दंपति अकाली दल, खासतौर पर सत्तारूढ़ बादल परिवार के आलोचक रहे हैं।सिद्धू को 2014 के अप्रैल-मई के आम चुनाव के दौरान अमृतसर संसदीय सीट के लिए लोकसभा का टिकट नहीं दिया गया था। भाजपा ने उनकी जगह वर्तमान वित्त मंत्री अरुण जेटली को मैदान में उतारा था।नाराज सिद्धू ने जेटली के लिए चुनाव प्रचार में एक दिन भी हिस्सा नहीं लिया था। जेटली कांग्रेस नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह से एक लाख से भी अधिक वोटों से हार गए थे।

 

Tags: NAVJOT KAUR SIDHU

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD