Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डा. नवजोत कौर सिद्धू, परगट सिंह औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल

बड़ी संख्या में परगट के अकाली समर्थक भी पार्टी में शामिल

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Nov 2016

Last updated on: Nov 28, 2016, 00:00 IST

डा. नवजोत कौर सिद्धू व परगट सिंह सोमवार को पार्टी की पंजाब यूनिट के अध्यक्ष कैप्टन अमरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो गए।इस अवसर कैप्टन अमरेन्द्र के अलावा, मौजूद अन्य नेताओं में ए.आई.सी.सी इंचार्ज कम्यूनिकेशंज रणदीप सुरजेवाला व ए.आई.सी.सी. महासचिव इंचार्ज पंजाब मामले आशा कुमारी भी मौजूद रहे।परगट के समर्थन में जालंधर से कई अकाली नेता भी कांग्रेस में शामिल हो गए। इनमें जसपाल सिंह वड़ैच, मनिन्दर सिंह बावा, अशविंदरपाल सिंह, हरजिंदर सिंह, सरबदयाल सिंह, कैप्टन आर.पी.एस. कंग, बलदेव सिंह, नरेन्द्रपाल सिंह, राजन चोपड़ा, बन्नी संधु व संदीप सिंह शामिल हैं।इस दौरान उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू के भी कांगे्रस में शामिल होने की संभावना बारे एक सवाल के जवाब में, डा. नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि इस वक्त वह कुछ नहीं कह सकती हैं, लेकिन उन्होंने धीमे से यह जरूर कहा कि वह और उनके पति दो शरीर और एक आत्मा हैं.. और कितने वक्त तक आत्मा शरीर के बगैर रह सकती है?डा. सिद्धू ने स्पष्ट किया कि वह बगैर किसी शर्त कांगे्रस में शामिल हुई हैं और पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह निभाएंगी।डा. नवजोत कौर पटियाला से संबंधित हैं और 2012 में वह भाजपा की टिकट पर अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से राज्य विधानसभा के लिए चुनी गई थीं। उन्होंने अक्तृबर में पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

इसी तरह, 2012 में शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर जालंधर कैंट से चुनाव जीतने वाले परगट सिंह ने इस साल सितंबर में पार्टी नेता व उप मुख्यमंत्री पंजाब सुखबीर सिंह बादल पर राज्य के लोगों के विश्वास को तोडऩे का आरोप लगाते हुए अकाली दल से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व क्रिकेट नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उन्होंने आवाज-ए-पंजाब के रूप में एक नया राजनीतिक फ्रंट बनाया था। जिन्होंने 16 नवंबर को एस.वाई.एल मुद्दे पर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।बाद में पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन अमरेन्द्र ने चेतावनी दी कि एस.वाई.एल का मुद्दा हालातों को बिगाड़ सकता है, जो पंजाब में आतंकवाद को दोबारा पैदा कर सकते हैं।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एस.वाई.एल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू किया गया, तो सरदूलगढ़ से अबोहर तक सारा क्षेत्र सूख जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों के लिए बहुत जरूरी नदी के पानी से उन्हें वंचित करना हिंसा का कारण बन सकता है, जिसके पंजाब के लिए खतरनाक नतीजे निकल सकते हैं।उन्होंने खुलासा किया कि इससे पहले आनंदपुर साहिब प्रस्ताव से पंजाब में आतंकवादी हिंसा शुरू हुई थी, जिसमें पानी एक मुख्य मुद्दा था। कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि 35,000 लोग पहले ही मारे जा चुके हैं। पंजाब एक बार फिर से इन हालातों का सामना नहीं कर सकता।

कैप्टन अमरेन्द्र ने दोहराया कि सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला देने से पहले पंजाब के पास उपलब्ध पानी का अनुमान लगाना चाहिए था, और जोर देते हुए कहा कि हरियाणा का सतलुज या रावी के पानी पर कोई रिपेरियन अधिकार नहीं है। कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि पंजाब ने कभी भी यमुना के पानी पर दावा नहीं किया है, जो वह आसानी से कर सकता है।कैप्टन अमरेन्द्र ने रविवार को नाभा जेल तोडऩे की घटना के लिए पंजाब की अकाली सरकार को पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हुए, बादलों पर विधानसभा चुनावों से पहले राज्य को सांप्रदायिक आधार पर बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया, जो इन्होंने हर बार हार का सामना करने के वक्त किया है।उन्होंने खुलासा किया कि खालिस्तानी आतंकी के साथ जेल से भागने वाले चारों गैंगस्टर मुक्तसर व जालाबाद से थे, जहां से बादल संबंधित हैं।पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने खुलासा किया कि उन्होंने गृह मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर बादल सरकार को बर्खास्त करने व चुनाव आचार संहिता लागू करने की मांग की है। उन्होंने उक्त घटना की सी.बी.आई जांच की मांग करते हुए कहा है कि पंजाब पुलिस द्वारा मामले में निष्पक्ष जांच मुमकिन नहीं है।

 

Tags: Amarinder Singh , Navjot Kaur Sidhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD