Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

रंधावा के लीगल नोटिस पर नवजोत कौर सिद्धू का बयान, 'कांग्रेस में 4-5 लोग पार्टी को पहुंचा रहे नुकसान'

Navjot Kaur, Navjot Kaur Sidhu, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 09 Dec 2025

Last updated on: Dec 10, 2025, 12:27 IST

पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयान ने पंजाब कांग्रेस की राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। पटियाला में मीडिया से बात करते हुए नवजोत कौर ने कहा कि पार्टी में कुछ ऐसे लोग हैं, जो लगातार कांग्रेस को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "अगर हम सरकार बनाना चाहते हैं, तो इन 4-5 लोगों को किनारे करना होगा। ये लोग कांग्रेस को बर्बाद कर रहे हैं। 

मुझे बिना वजह सस्पेंड किया गया, जबकि मैंने कभी किसी से पैसे नहीं मांगे।" उन्होंने यह भी दावा किया कि उनसे पूछा गया कि जब पूरा पंजाब उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चाहता है, तो वह क्यों सामने नहीं आतीं। इसके जवाब में उन्होंने कहा, "क्योंकि मेरे पास 500 करोड़ रुपए नहीं हैं। सीएम बनने के लिए जितने पैसे इकट्ठे किए जाते हैं, हमारे पास वह 500 करोड़ नहीं होते। 

हम तो खुले हैं, सिद्धू जी की आय की जांच करा लो, सब साफ है।" नवजोत कौर ने साथ ही यह आरोप लगाया कि मीडिया में उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उनका असली संदर्भ बदल दिया गया। बता दें कि गुरदासपुर से सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को गंभीर कानूनी नोटिस भेजा है। 

यह नोटिस उनके द्वारा 7 और 8 दिसंबर को दिए गए उन बयानों के खिलाफ है, जिनमें रंधावा पर राजस्थान में कांग्रेस प्रभारी रहते हुए टिकट वितरण में पैसों के लेनदेन और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे। नोटिस में कहा गया है कि सिद्धू के आरोप पूरी तरह झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावना से प्रेरित हैं। रंधावा की ओर से कहा गया कि इन बयानों से उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा, उन्होंने मानसिक उत्पीड़न सहा, उनकी राजनीतिक प्रतिष्ठा पर गहरी चोट हुई और यह सब जानबूझकर किया गया मानहानि का प्रयास है।

रंधावा ने अपने लंबे राजनीतिक करियर (पूर्व उपमुख्यमंत्री, वरिष्ठ विधायक और कांग्रेस नेता) का हवाला देते हुए कहा कि सिद्धू के आरोप न सिर्फ बेबुनियाद हैं, बल्कि उनकी साख पर सीधा प्रहार हैं। कानूनी नोटिस के तहत नवजोत कौर सिद्धू से मांग की गई है कि 7 दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी जारी करें, उन्हीं मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर माफी प्रकाशित करें, जहां आरोप लगाए गए और भविष्य में ऐसे आरोप दोहराने से परहेज करें।

 

Tags: Navjot Kaur , Navjot Kaur Sidhu , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD