Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

राहुल ने अवैध स्रोतों से करोड़ों रुपये अर्जित किए : संबित पात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Mar 2019

Last updated on: Mar 24, 2019, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अवैध स्रोतों से करोड़ों रुपये अर्जित किए हैं। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया, गांधी पेशेवर नहीं हैं और उनके पास आय का एकमात्र स्रोत सांसद के रूप में उनको मिलने वाला वेतन है। लेकिन उनकी संपत्ति में कई गुना वृद्धि हुई है।भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी की संपत्ति 2004 में 55,83,123 रुपये थी जो 2009 में बढ़कर दो करोड़ रुपये और 2014 में नौ करोड़ रुपये हो गई।संबित पात्रा को भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ओडिशा के पुरी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है।पात्रा का आरोप है कि राहुल गांधी की संपत्ति में यह इजाफा जमीन के सौदों में अनियमितताओं और हथियारों के सौदे में रिश्वत से हुई है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार के पास आय का अन्य कोई साधन नहीं है, लेकिन एक फार्म हाउस है।पात्रा ने कहा, परिवार कुछ नहीं करता है, लेकिन अभी भी करोड़ों रुपये इकट्ठा करता है। हम जल्द ही इसका खुलासा करेंगे। चुनाव के हलफनामे में राहुल गांधी ने जिक्र किया है कि उनको महरौली स्थित इंदिरा गांधी फार्म हाउस के किराये के तौर पर नौ लाख रुपये मिलता है, लेकिन असलियत में वह करोड़ों प्राप्त करते हैं।उन्होंने कहा कि लोग इस बार नजर बनाए हुए हैं कि राहुल गांधी कब लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD