Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

भाजपा का आरोप, मणिपुर जाकर राहुल गांधी ने बढ़ाया तनाव

Sambit Patra, BJP National Spokesman, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्‍ली , 29 Jun 2023

Last updated on: Jun 29, 2023, 00:00 IST

भाजपा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा कर वहां तनाव बढ़ाया है और प्रशासन को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पर मजबूर होना पड़ा है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "13 जून से आज तक स्थिति बहुत शांत थी। किसी की मौत की सूचना नहीं थी। दुर्भाग्य से आज सुबह इम्फाल में एक मौत की सूचना मिली। हम स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए काम कर रहे हैं। 

हमें क्षुद्र राजनीतिक खेल नहीं खेलना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के मणिपुर दौरे का मकसद अशांति फैलाना था। बावजूद इसके कि राज्य के लोग उनकी यात्रा का विरोध कर रहे थे, उन्‍होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और यात्रा जारी रखी। पात्रा ने राहुल गांधी पर प्रशासन की सलाह को नजरअंदाज कर शांति को तनाव में बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा उनकी यात्रा के खिलाफ नहीं है। 

पात्रा ने कहा, "संवेदनशीलता जिद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। हम एक लोकतांत्रिक देश हैं, और किसी ने उन्हें मणिपुर का दौरा करने से नहीं रोका। हालांकि, मणिपुर के प्रशासन ने हमें सूचित किया कि जब से राहुल की यात्रा की खबर सामने आई है, इसके खिलाफ कई विरोध-प्रदर्शन हुए हैं।" पात्रा ने कहा कि मणिपुर में पुराने मुद्दे हैं और जो कुछ भी हो रहा है वह इन्हीं मुद्दों का परिणाम है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इन मुद्दों के लिए कांग्रेस पार्टी जिम्मेदार है।

पात्रा ने आरोप लगाया, "राहुल गांधी सुबह करीब 11 बजे इम्फाल हवाईअड्डे पर पहुंचे। हमने उनसे केवल हेलीकॉप्टर से चुराचांदपुर और राहत शिविर का दौरा करने का अनुरोध किया, क्योंकि लोग सड़कों पर उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। अप्रिय घटनाओं की आशंका थीं, जिनसे हम बचना चाहते थे। राहुल गांधी से इस बात पर विचार करने के लिए अनुरोध किया गया था कि अगर उन्होंने सड़क मार्ग से यात्रा करना चुना तो विरोध-प्रदर्शन के मामले में प्रशासन कैसे शांति बनाए रखेगा। 

लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।'' उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मणिपुर यात्रा के बाद चुराचांदपुर और अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए मणिपुर में तीन स्थानों पर हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गईं। पात्रा ने कहा, "लेकिन गांधी को 'प्यार की दुकान' खोलने की जल्दी थी। ठीक वही हुआ जिसका हमें डर था। लोग हाथों में तख्तियां लेकर सड़कों पर उमड़ पड़े और राहुल गांधी को वापस जाने को कहा। भारी विरोध के कारण उनके काफिले को विष्णुपुर में रोकना पड़ा। 

अब वह लौट रहे हैं। अगर उन्होंने हमारी बात मानी होती और हेलीकॉप्टर से यात्रा की होती, तो स्थिति तनावपूर्ण नहीं होती।'' पात्रा ने दावा किया कि कांग्रेस नेता की वजह से प्रशासन को हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। उनके व्यवहार को बेहद गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि गांधी को अधिक जिम्मेदार और संवेदनशील होना चाहिए था।

 

Tags: Sambit Patra , BJP National Spokesman , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD