Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

बीजेपी का कांग्रेस पर हमला, कहा मोदी के पास है लाल आंखें

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Aug 2020

Last updated on: Aug 31, 2020, 00:00 IST

एक बार फिर लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों की घुसपैठ की साजिश होने पर कांग्रेस ने सोमवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा तो भाजपा ने भी जवाबी हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा है कि जब तक मोदी सरकार और सेना है, तब तक कोई देश हिंदुस्तान की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं कर सकता। कांग्रेस के 'लाल आंखों' को लेकर सवाल उठाने पर बीजेपी ने कहा है कि हमारे पास तो लाल आंखें हैं, लेकिन उनके पास भीगी आंखें हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा, लाल आंख हिंदुस्तान के पास है, पीएम मोदी के पास है, इंडिया की आर्मी के पास है, तभी हिंदुस्तान की संप्रभुता अखंड है। किसी की हिम्मत नहीं है जो हिंदुस्तान की तरफ आंख उठाकर देख ले। बच्चा-बच्चा इंडिया की आर्मी और पीएम मोदी के प्रति विश्वास से देखता है। जब तक सरकार और सेना खड़ी है तब तक कोई देश की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं कर सकता।संबित पात्रा ने यह प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के उस बयान पर दिया, जिसमें उन्होंने 29-30 अगस्त की रात पैंगोग लेक के पास चीनी सैनिकों की घुसपैठ की कोशिशों पर कहा था, आए दिन देश की धरती पर चीनी घुसपैठ हो रही है, मोदी जी, पर लाल आंख कहां हैं। चीन से आंखों में आंखें डाल कब बात होगी। पीएम मौन क्यों हैं?भाजपा प्रवक्ता ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि चीन के विषय में रक्षा मंत्रालय ने वक्तव्य जारी किया है। इंडिया की आर्मी को भाजपा सैल्यूट करती है। जिस जाबांजी के साथ उन्होंने सीमा पर कर्तव्य निभाया है, संप्रभुता को बचाया है, उसके लिए सेना सलाम के काबिल हैं। हम नतमस्तक होकर उन्हें धन्यवाद देते हैं।संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जब भारत आतंकियों के खात्मे के लिए सर्जिकल स्ट्राइक करता है तो फिर कांग्रेस क्यों रोती है। जबकि चीन के विषय में रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि हमने चीन के नापाक इरादों को पूरा होने से रोक दिया। भारतीय सेना ने देश की संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं होने दिया।

 

Tags: Sambit Patra , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD