Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में चंडीगढ़ भाजपा की सशक्त भागीदारी, नितिन नवीन के समर्थन में समर्थन पत्र सौंपा

Sambit Patra, Dr Sambit Patra, BJP, Bharatiya Janata Party, Jitendra Pal Malhotra, Sanjay Tandon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 12:47 IST

भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रदेश के पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के पक्ष में अपना समर्थन पत्र सौंपा। यह समर्थन पत्र मुख्य चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण एवं चुनाव अधिकारी रेखा गुप्ता, डॉक्टर संबित पात्रा और सुनील बंसल को विधिवत रूप से सौंपा गया।

इस अवसर पर चंडीगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय टंडन तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के साथ-साथ प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, भरत कुमार, इंदिरा सिंह, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा, मेयर हरप्रीत कौर बबला, मीडिया प्रभारी रवि रावत, प्रदेश सचिव मनीष शर्मा, संजय पुरी, सोनिया दुग्गल एवं शक्ति प्रकाश देवशाली, तथा रमेश सहोड़, पार्षद सर्वजीत कौर, अनिता जोशी, अमिता मित्तल, बलजिंदर गुजराल, राम शुक्ला, एल.डी. शर्मा और दिलीप रावत भी उपस्थित रहे। 

सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती, अनुशासन और एकजुटता को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शक संबोधन भी हुए। जेपी नड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचारधारा आधारित संगठन है, जहां आंतरिक लोकतंत्र, पारदर्शिता और अनुशासन सर्वोपरि हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है। 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, समर्पण और संगठन के मंत्र के साथ अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाना और मोदी सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। 

भाजपा की विचारधारा अंत्योदय, राष्ट्र प्रथम और सांस्कृतिक चेतना पर आधारित है। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत नितिन नवीन के साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा सहित सभी प्रदेश पदाधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की और पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठनात्मक मजबूती और राष्ट्रहित के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रहेगी।

 

Tags: Sambit Patra , Dr Sambit Patra , BJP , Bharatiya Janata Party , Jitendra Pal Malhotra , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD