Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

बूथ स्तरीय निर्वाचन प्रबंधन प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

ईवीएम, वीवीपैट की मतदान से ट्रेनिंग की भी दी जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 18 Mar 2019

Last updated on: Mar 18, 2019, 00:00 IST

लोकसभा निर्वाचन-2019 के तहत कांगड़ा जिला के सभी सहायक निर्वाचन अधिकारियों को बूथ स्तरीय निर्वाचन प्रबंधन प्लान तैयार करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। सोमवार को डीसी परिसर के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में सहायक निर्वाचन अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई इसमें ईवीएम तथा वीवीपैट के उपयोग तथा कर्मचारियों को मतदान पूर्व ट्रेनिंग के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि सभी प्रत्येक विस क्षेत्र में दस दस पोलिंग बूथों से मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जाएगी इस के लिए दस पोलिंग बूथ चयनित किए जाएंगे इसके साथ ही महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाने वाले बूथों की सूची भी तैयार करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार संबंधी अन्य अनुमतियां सुविधा वेब पोर्टल के माध्यम से लेना अनिवार्य किया गया है तथा इसके बारे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र तथा निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप सी विजिल लांच किया है इस ऐप के जरिये आम जन आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकेगा, सी विजिल ऐप के लिए कैमरा, इंटरनेट कनेक्शन जीपीएस वाला स्मार्टपफोन होना जरूरी है। इस ऐप पर सबूत आधारित प्राप्त शिकायतों का 100 मिनट में निवारण सुनिश्चित करने का प्रावधान किया गयाउपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालना करने के दिशा निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में नोमिनेशन से दस दिन पहले तक नाम शामिल किए जा सकते हैं इस के लिए जिला भर में मतदाता जागरूकता अभियान भी आरंभ किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सके।इस अवसर पर एडीसी राघव शर्मा, तहसीलदार इलेक्शन उपेंद्र शुक्ला सहित सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC DHARMSHALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD