Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

दिव्यांगों ने लिया मतदान का संकल्प, ईवीएम में ब्रेल लिपि का भी है प्रावधान

मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से दी जानकारी

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 15 Mar 2019

Last updated on: Mar 15, 2019, 00:00 IST

दिव्यांग मतदाताओं ने इस बार मतदान में बढ़चढ़ भर भाग लेने का संकल्प लिया है। इस बाबत शुक्रवार को तपोवन में चिन्मया ग्रामीण विकास संस्था के सभागार में उपायुक्त संदीप कदम की अध्यक्षता में दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राज्य के आठ जिलों की दिव्यांगों के कल्याण से जुड़ी स्वैच्छिक संस्थाओं सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के दिव्यांगों ने भाग लिया इसमें उना की प्रेम आश्रम, बिलासपुर की चेतना संस्था, नाहन की आस्था संस्था, कुनिहार की गणपति एजुकेशन सोसाइटी, रामपुर की कोशिश एक आशा, शिमला की एचवीएचए, मनाली की लाहौल  टाइवल सोसाइटी मनाली, कार्ड टेनिंग सेंटर कांगड़ा, बाल सहयोग मंडी ने भाग लिया।इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। दिव्यांग मतदाताओं के लिए सभी मतदान केंद्रों पर रैंप तथा व्हील चेयर की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के समीप दिव्यांगों के लिए पार्किंग की भ्ज्ञी उचित व्यवस्था की जाएगी ताकि मतदान के अधिकार से कोई भी दिव्यांग छूट नहीं पाए।उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को मतदान में किसी तरह की समस्या न हो इस के लिए ईवीएम पर ब्रेल लिपि का प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी दिव्यांग मतदान में भाग ले सकें इस के लिए जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान भी आरंभ किया गया है। प्रत्येक घर में वोटर गाइड पुस्तिका वितरित की जाएगी जिसमें मतदान से संबंधित आवश्यक जानकारी मतदाताओं को दी जाएगी।उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों में नोमिनेशन से दस दिन पहले तक नाम शामिल किए जा सकते हैं इस के लिए जिला भर में मतदाता जागरूकता अभियान भी आरंभ किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा पात्र मतदाताओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया जा सके।अब्दुलापुर की राशिद तथा दिव्यांग चैतन्य ने भी सभी दिव्यांगों से मतदान करने का आग्रह किया, निर्वाचन विभाग की ओर से दिव्यांगों को ईवीएम में वोट डालने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई तथा मतदान की महत्व पर विडियो क्लिप भी दिखाए गए। इस अवसर पर एडीसी राघव शर्मा सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: DC DHARMSHALA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD