Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

संप्रग सरकार में हर महीने 9000 काल्स, 500 ई-मेल्स की जासूसी हुई : संबित पात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Dec 2018

Last updated on: Dec 23, 2018, 00:00 IST

देश की खुफिया और जांच एजेंसियों को सभी कंप्यूटरों की जासूसी के आदेश देने के सरकार के कदम के बाद विपक्ष के हमले का सामना कर रही सत्ताधारी भाजपा ने रविवार को कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार के दौरान हर महीने 9,000 फोन काल्स और 500 ई-मेल्स की जासूसी की जाती थी।केंद्रीय गृहमंत्रालय के 20 दिसंबर के आदेश का बचाव करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के वैध आदेश के विपरीत संप्रग सरकार ने अवैध तरीके से लोगों की जासूसी की थी।उल्लेखनीय है कि गृहमंत्रालय ने देश की 10 एजेंसियों को आदेश दिया है कि वे किसी भी कंप्यूटर में तैयार की गई, भेजी गई, प्राप्त हुई या रखी गई किसी भी जानकारी को रोके, उसकी निगरानी करे और डिक्रिप्ट करे।पात्रा ने आरटीआई से प्राप्त जवाबों को का जिक्र करते हुए कहा, जो लोग हर महीने 9,000 टेलीफोन काल्स और 500 ई-मेल्स की हर महीने जासूसी करते थे, वे आज दूसरों पर जासूसी के आरोप लगा रहे हैं।पात्रा ने कहा, संप्रग सरकार के दौरान टेलीफोन टैप करने के लिए हर महीने 7,500 से 9,000 तक आदेश जारी किए गए थे।पात्रा ने कहा, जिस राजनीतिक दल ने आपातकाल लगाया, वह आज हमें उपदेश दे रही है। कांग्रेस अपनी जमीन खोने के बावजूद हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ लगातार राजनीति कर रही है।उल्लेखनीय है कि गृहमंत्रालय के इस आदेश को लेकर विपक्षी पार्टियां संसद के अंदर और बाहर सरकार की तीखी आलोचना कर रही हैं। विपक्षी दल इसे असंवैधानिक बता रहे हैं और देश को सर्विलांस स्टेट में तब्दील करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD