Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मिशेल को बचा रही है कांग्रेस : संबित पात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Dec 2018

Last updated on: Dec 06, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को कांग्रेस पर सीबीआई अदालत में 3,600 करोड़ रुपये के अगस्तावेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे से जुड़े मामले में आरोपी ब्रिटिश कारोबारी क्रिश्चियन मिशेल का बचाव करने का आरोप लगाया। भाजपा ने मिशेल के वकील अल्जो के. जोसेफ को पार्टी से निकाले जाने को कांग्रेस का नाटक करार दिया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक प्रेसवार्ता में कहा, जोसेफ के अलावा किश्चियन मिशेल के दो वकील हैं। उनके वकील विष्णु शंकर केरल में कांग्रेस के नेता के पुत्र हैं और श्रीराम पराक्कट एनएसयूआई के सदस्य रहे हैं। तीनों सलमान खुर्शीद और कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेस के बड़े नेता और वकील के अधीन काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मिशेल के प्रत्यर्पण के बाद कांग्रेस पूरी तरह से बेचैन हो गई है और अपनी टीम को अदालत में मिशेल को बचाने के लिए भेज दी है। उन्होंने कहा, कांग्रेस का बढ़ा हुआ हाथ मिशेल के बचाव के लिए है। यह कांग्रेस द्वारा न सिर्फ खुद को नुकसान पहुंचाने का कदम है, बल्कि मिशेल को बचाने का उपाय है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस का यह कदम जांच एजेंसियों के लिए एक संकेत है कि पार्टी क्रिश्चियन मिशेल के पीछे मजबूती के साथ खड़ी है। जोसेफ को पार्टी से निकाले जाने को नाटक करार देते हुए पात्रा ने कहा कि मिशेल का दुबई से प्रत्यर्पण होने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की नींद उड़ गई है। 

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने जोसेफ को पार्टी से निकालकर खुद पर नकाब डालने की कोशिश की है। यह कांग्रेस का असली चेहरा है। कांग्रेस के भीतर जो परिवार है उसकी नींद उड़ गई है। इसी परिवार ने अपने लोगों को मिशेल को बचाने के लिए नियुक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी मणिशंकर अय्यर और संदीप दीक्षित को निकालकर ऐसा ही नाटक किया था। अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे के मुकदमे में मिशेल की तरफ से जोसेफ के आने पर विवाद उत्पन्न होने पर कांग्रेस ने बुधवार को उन्हें पार्टी से निकाल दिया। पात्रा ने कहा, बाद में उनको (अय्यर, दीक्षित) पार्टी में वरिष्ठ पद प्रदान किए गए। सिब्बल राम मंदिर मामले में अदालत में पेश हुए थे और विवाद उत्पन्न होने पर उससे अगल हो गए। केरल के लॉटरी मामले में अभिषेक मनु सिंघवी शुरू में बतौर वकील पेश हुए थे और बाद में उससे अगल हो गए। लेकिन जोसेफ के मामले में उन्होंने उनको मुकदमा छोड़ने को नहीं कहा। बदले में उन्होंने उनको पार्टी से निकाल दिया जो कि नाटक के सिवा और कुछ नहीं है। हालांकि संदीप दीक्षित ने कहा कि पात्रा का दावा सरासर झूठ है। उन्होंने कहा, ऐसा कुछ नहीं हुआ। मैंने उनको माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया या नहीं तो मैं कानूनी नोटिस भेजूंगा।

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD