Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कांग्रेस 'हिंदुओं को तोड़ो' की रणनीति पर चल रही : संबित पात्रा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 23 Nov 2018

Last updated on: Nov 23, 2018, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा और राज्यसभा सांसद जी़ वी़ एल़ नरसिम्हा राव ने यहां शुक्रवार को कांग्रेस पर 'मुस्लिमों को जोड़ो और हिदुओं को तोड़ो' की रणनीति पर काम करने का आरोप लगाया। भाजपा के दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेसवार्ता बुलाकर कहा, "मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी से विपक्षी कांग्रेस अपनी सुनिश्चित हार की आशंका से बौखला गई है। विपक्षी पार्टी अपनी बंद कमरे की रणनीति पर अमल करते हुए 'मुस्लिमों को जोड़ो और हिदुओं को तोड़ो' की रणनीति पर चल रही है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य नेताओं की जाति के बारे में टिप्पणी कर रहे हैं।" यह बात दीगर है कि 'प्रधानमंत्री ओबीसी हैं', यह बात सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कही थी। ओबीसी मतदाता फिर भी नहीं रीझे थे।

नेताद्वय ने कहा कि जातिसूचक टिप्पणियां करके कांग्रेस हिदुओं का अपमान कर रही है, जिसे प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता सी़ पी. जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की जाति के बारे में जो बयान दिया है, वह कांग्रेस की जातिवादी राजनीति का परिचायक है। जोशी का बयान हिदुओं का अपमान करने वाला है।

पात्रा ने कहा, "कांग्रेस के नेता नवजोत सिह सिद्धू, कमलनाथ, राज बब्बर और मणिशंकर अय्यर लगातार प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करते रहे हैं, अब इसमें एक नया नाम सी़ पी. जोशी का नाम भी जुड़ गया है।" पात्रा ने कहा कि हिदुओं को बांटने की कांग्रेस की यह रणनीति नई नहीं है, बल्कि कांग्रेस हर चुनाव में ऐसा ही करती रही है। गुजरात चुनाव के समय कांग्रेस ने हिदुओं को दलितों और सवर्णो के रूप में तोड़ने का प्रयास किया था। कर्नाटक चुनाव के दौरान कांग्रेस ने लिगायत समाज को हिदुओं से अलग बताने और अलग करने की नाकाम कोशिश की थी। राज्यसभा सांसद नरसिम्हा राव ने कहा कि यूपीए सरकार के समय कमलनाथ पहले वाणिज्य एवं उद्योग तथा बाद में सड़क परिवहन मंत्री रहे थे। दोनों ही कार्यकाल में कमलनाथ ने जमकर भ्रष्टाचार किया और उनके भ्रष्टाचार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संरक्षण मिलता था, जो कमलनाथ को हर बार बचाते रहे। राव ने कहा कि वर्ष 2009 में तत्कालीन वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने संसद में यह स्वीकार किया था कि चावल निर्यात में घोटाला हुआ है और इसमें जमकर कमीशनबाजी हुई है। लेकिन जब इस मामले की सीबीआई जांच की बात उठी, तो राहुल गांधी के इशारे पर कांग्रेस सरकार ने इसके लिए मना कर दिया। वहीं, नीरा राडिया टेप से भी कमलनाथ की कमीशनखोरी उजागर होती है, जिसमें उन्हें 'मिस्टर 15 परसेंट' कहकर संबोधित किया गया है। 

 

Tags: Sambit Patra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD