आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने अमृतसर के अदलीवाल गांव में हुए ग्रनेड हमले को कायरता भरे आतंकवाद वारदात करार देते हुए, इस की जोरदार निंदा और पीडि़त परिवारों के साथ संवेदना जाहिर की और मृतकों के परिवारों को सरकारी नौकरी और एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग की। आज यहां प्रैस कान्फ्रेंस को संबोधन करते हुए पार्टी के सीनियर नेता और विधायक अमन अरोड़ा और पार्टी प्रवक्ता और विधायक मीत हेयर ने इस घटना के लिए राज्य की बद से बदतर हुई कानून व्यवस्था और सभी खुफिया एजेंसियों की नाकामी को जिम्मेदार बताया। अमन अरोड़ा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से आतंकवादी गतिविधियों के मद्देनजर ‘हाई अलर्ट’ भी किया हुआ था, भारतीय सेना प्रमुख भी आतंकवादी हमले के संबंध में अंदेशे जनतक तौर पर जाहिर कर चुके थे। इन सभी संकेतों के मिलने पर भी देश और समाज विरोधी तत्व-ताकतों ने दिन दिहाड़े ऐसी घिनौनी घटना को अंजाम दे दिया।
अमन अरोड़ा ने कहा कि जब सरकारें सो रही हों और देश-विदेशों में बैठे देश और समाज विरोधी तत्वों पर गहरी नजर रखने वाली जिम्मेदार सरकारी एजेंसियां और पुलिस प्रशासन बेकार हो चुके हो तो ऐसी घटनाओं का घटना स्वाभाविक है, जो गहरी चिंता का विषय है। सरकारें और खुफिया तंत्र के निकमापन और संवेदनशील मुद्दों पर वोटों की संकुचित राजनीति के कारण देश विरोधी आतंकवादी और अलगाववादी ताकतों को शह मिलती है। इस लिए हर पार्टी और व्याक्ति विशेष को ऐसे संवेदनशील हालात पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। एक सवाल के जवाब में ‘आप’ के सीनियर नेता और प्रसिद्ध वकील हरविन्दर सिंह फूलका की ओर से दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा ‘‘वैसे तो फूलका साहिब ने अपने बयान पर खेद प्रकट करते हुए बयान वापस ले लिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि उनके बयान को तोड़ -मरोड़ कर पेश किया गया है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी किसी भी व्याक्ति विशेष या पार्टी की तरफ से जाने-अनजाने में दिए जाने वाले इस तरह के गैर जरूरी बयानों का समर्थन नहीं करती। ‘आप’ नेताओं ने सभी राजनैतिक पार्टियों को ऐसे दुर्गभाग्यपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों पर राजनैतिक रोटियां सेकने से गुरेज करने की अपील की। कांग्रेसी विधायक डा. राज कुमार वेरका की ओर से एच.एस. फूलका पर देश द्रोह का मामला र्द करवाए जाने को गैर जरूरी बताते अमन अरोड़ा ने कहा कि यह लोग सिर्फ और सिर्फ राजनैतिक रोटियां सेकने तक सीमित हैं और अपनी सरकार की बदतर कानून व्यवस्था को छिपाने के लिए ऐसे ड्रामे कर रहे हैं व उस बयान को उछाल रहे हैं, जिस पर फूलका साहिब खुद खेद जता चुके हैं। इस मौके यूथ विंग के सूबा प्रधान मनजिन्दर सिंह सिद्धू, जोन प्रधान मालवा -3 दलबीर सिंह ढिल्लों, लीगल सैल के प्रधान एडवोकेट जसतेज सिंह अरोड़ा, पार्टी के प्रवक्ता सतवीर वालीया और स्टेट मीडिया इंचार्ज मनजीत सिंह सिद्धू मौजूद थे।