Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना शुरू : किशन कपूर

कहा........गरीब और कमजोर लोगों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 17 Nov 2018

Last updated on: Nov 17, 2018, 00:00 IST

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अनेक नई योजनाएं आरंभ की हैं। सरकार ने सेवा तथा व्यापार क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना’’ शुरू की है। जिसके लिए वर्तमान वित वर्ष में 75 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने युवाओं से योजना का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया। किशन कपूर आज धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के रक्कड़ तथा भागसू में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत प्रदेश के 18 से 35 वर्ष आयुवर्ग के युवाओं को खुदरा व्यापार, दुकान, रेस्टोरेंट, टूर ऑपरेटर, साहसिक पर्यटन, परम्परागत शिल्प इत्यादि कार्यों में 30 लाख रुपये तक के निवेश पर 25 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा।

कहा......क्षेत्र का योजनात्मक तरीके से करवाया जाएगा विकास 

खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि धर्मशाला विधान सभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग और मांगों को ध्यान में रखकर क्षेत्र का योजनात्मक विकास करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के विश्वास और भावनाओं को ध्यान में रखकर ही योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा, ताकि लोगों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सकें।

गरीब और कमजोर लोगों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता

किशन कपूर ने कहा कि गरीब और कमजोर लोगों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयुसीमा को 80 वर्ष से घटा कर 70 वर्ष किया गया है। सरकार समाज के कमजोर व उपेक्षित वर्गों के कल्याण के प्रति वचनबद्ध है। सरकार यह सुनिश्चित बनाएगी कि विकास के लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले व्यक्तियों तथा 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों की पेंशन बढ़ाकर 1300 रुपये प्रतिमाह की गई है।उन्होंने कहा कि डिपूओं में बढ़िया गुणवत्ता के चावल, आटा, दालें तथा चीनी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकानों में चीनी व दालों के रेट में भी प्रति किलो 5 रुपए की कटौती की गई है। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उज्ज्वला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना, उजाला, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मुद्रा योजना पर शत प्रतिशत कार्य किया जा रहा है।

सरकार प्रदेश के निर्धनतम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कर रही कार्य

किशन कपूर ने कहा कि सरकार ने जनसाधारण के कल्याण के लिए अनेक नई योजनाएं एवं कार्यक्रम आरंभ किए हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनके जीवन स्तर में सुधार हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में सरकार प्रदेश के निर्धनतम व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्त वर्ष में नई राहें-नई मंजिलें, गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री आदर्श विद्या केन्द्र, सौर सिंचाई योजना, जल से कृषि को बल, हिमाचल पुष्प क्रान्ति योजना, मुख्यमंत्री मधु विकास योजना, स्वास्थ्य में सहभागिता योजना, मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष, मुख्यमंत्री लोक भवन तथा प्राकृतिक खेती-खुशहाल किसान जैसी अनेकों योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से इन योजनाओं की पूरी जानकारी लें तथा इनका लाभ उठाएं।इससे उपरांत खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने सकोह निवासी रुक्को देवी को सरकार की ओर से 4 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक भेंट किया। । ध्यान रहे कि रुक्को देवी का इकलौता बेटा मजदूरी का काम करते हुए कार्यस्थल पर एक दुर्घटना में घायल हो गया था और सालभर से अधिक बीमार रहने के पश्चात उसका निधन हो गया था। इसके अतिरिक्त खाद्य आपूर्ति मंत्री ने पात्र लोगों को राहत राशि के चेक भी वितरित किये।इस दौरान विपिन नैहरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यातिथि के समक्ष रखा।

कपूर ने सुनीं जनसमस्याएं

इसके उपरांत खाद्य आपूर्ति मंत्री ने रक्कड़ तथा भागसू में लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर समस्याएं पानी, बिजली तथा सड़कों से सम्बन्धित थी। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को कहा।इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल, पार्षद सर्वजीत गलोटिया, राजेन्द्र कुमार, तेज सिंह, बीरू बालिया, विशाल जम्बाल, एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, अधिशाषी अभियंता बिजली बोर्ड आर के खरवाल, अधिशाषी अभियंता आईपीएच विकास बख्शी, अधिशाषी अभियन्ता लोक निमार्ण विभाग अजय शर्मा, खंड विकास अधिकारी अभिनीत, उप निदेशक उद्यान दौलत राम, ऐरिया मेनेजर खेम चंद, भू संरक्षण अधिकारी राहुल कटोच, एसडीओ आईपीएच विपन कुमार, एसडीओ लोनिवि विनय मेहरा, जनजातीय मोर्चा के जिलाध्यक्ष रमेश जरयाल, प्रदीप कुमार, मिडिया प्रभारी शमशेर, चैन सिंह, प्रकाश चौधरी, कृपाल सिंह, सुरेश कौंडल, सुभाष चड़लू, नरेन्द्र पठानिया, कैप्टन पुरूषोतम, राकेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

 

Tags: Kishan Kapoor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD