Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्यों में लाएं तेजी : किशन कपूर

कार्यों को समय पर पूरा नहीं करने वाले ठेकेदारों को करें ब्लेकलिस्ट

Kishan Kapoor, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 14 Sep 2022

Last updated on: Sep 14, 2022, 00:00 IST

लोकसभा सांसद किशन कपूर ने धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद किशन कपूर ने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा निर्माण कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों को भी ब्लेकलिस्ट किया जाए ताकि निर्माण कार्य समय पर पूर्ण किए जा सकें।

सांसद किशन कपूर ने कहा कि निर्माण कार्यों में देरी होने से निर्माण लागत भी बढ़ जाती है इस तरह के रवैये को बदलना जरूरी है। सांसद किशन कपूर ने कहा कि केंद्र सरकार ने धर्मशाला को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया है, स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।  उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में प्रोजेक्ट तैयार करते समय लोगों के सुझाव भी जरूर शामिल करें तथा ऐसे कार्यों को प्रोजेक्ट में शामिल नहीं किया जाए जिससे स्थानीय लोगों को किसी तरह का नुक्सान हो। 

सांसद किशन कपूर ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाएगी इसके साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों का स्वयं निरीक्षण भी करें। इस अवसर पर सांसद किशन कपूर ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर भी विस्तार से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए गए।  

विधायक विशाल नैहरिया ने भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को देते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट धर्मशाला के नागरिकों के जीवन स्तर सुधार में अहम भूमिका का निर्वहन करेगा।इस अवसर पर महापौर ओंकार नैहरिया, उपमहापौर सर्व चंद गलोटिया तथा पार्षदों ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों को लेकर विस्तार से फीडबैक दी। 

इससे पहले स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक प्रदीप ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।  

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD