Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

के जे एलफॉन्स ने नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पर्यटक सहायता और सूचना काउंटर का उद्घाटन किया

पर्यटन मंत्रालय मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, गया तथा वाराणसी में शीघ्र 24X7 सहायता केन्द्र खोलेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Nov 2018

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री के जे एलफॉन्स ने आज नई दिल्ली के इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पर्यटक सहायता और सूचना काउंटर  का उद्घाटन किया। यह सहायता काउंटर आईजीआई हवाई अड्डे के टी3 टर्मिनल के आगमन गेटों पर लगे हैं। पर्यटन मंत्रालय मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता, गया तथा वाराणसी में शीघ्र ही सहायता काउंटर खोलने जा रहे हैं। सरकार द्वारा आईजीआई हवाई अड्डे पर स्थापित सहायता काउंटर अपने किस्म का पहला है। उन्होंने कहा कि इससे देश में आने वाले पर्यटकों को काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि ये काउंटर अंग्रेजी नहीं बोलने वाले पर्यटकों को भी सेवा प्रदान करेंगे क्योंकि काउंटर पर्यटन मंत्रालय की 24x7 हेल्पलाइन “1363” से जुड़े होंगे जहां पर्यटक विदेशी भाषा एजेंटी से सीधी बातचीत कर सकते हैं। फ्रेंच, जर्मन, इटैलियन, पुर्तगाली, रूसी, जापानी, कोरियाई, चीनी तथा अरबी में निर्देश प्राप्त कर सकते हैं। पर्यटन मंत्रालय ने यह काउंटर नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों दोनों को 24X7 सूचना देने के उद्देश्य से बनाए गए हैं। पर्यटक सहायता काउंटर पर दो कर्मी और एक सुपरवाइजर तैनात होंगे जो पर्यटकों के प्रश्नों का उत्तर देंगे और उन्हें सूचना देंगे। काउंटर पर पर्यटकों को अच्छा पर्यटक साहित्य और विवरण पुस्तिका प्रदान की जाएंगी।

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD