Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

के.जे. अल्फोंस ने यूएनडब्ल्यूटीओ की कार्यक्रम और बजट समिति की बैठक की अध्यक्षता की

भारत 2021 तक यूएनडब्ल्यूटीओ की कार्यकारी परिषद की अध्यक्षता करेगा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2018

Last updated on: Oct 31, 2018, 00:00 IST

पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फोंस  वरिष्ठ अधिकारियों के शीर्षमंडल के साथ बहरीन के मनामा में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) की कार्यकारी परिषद के 109वें सत्र में भाग ले रहे हैं। कार्यकारी परिषद का तीन दिवसीय सत्र 30 अक्टूबर को प्रारंभ हुआ। कार्यकारी परिषद वैश्विक पर्यटन क्षेत्र के विकास से संबंधित अनेक विषयों पर चर्चा करेगी। कार्यकारी परिषद के बैठक के पहले दिन के.जे. अल्फोंस ने यूएनडब्ल्यूटीओ की कार्यक्रम और बजट समिति की बैठक की अध्यक्षता की। अपने भाषण में श्री अल्फोंस ने कहा कि रोजगार सृजन, उद्यम तथा पर्यावरण विकास और विदेशी मुद्रा आय के माध्यम से पर्यटन सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। समिति के अध्यक्ष के रूप में पर्यटन राज्य मंत्री ने बताया कि पहली बार यूएनडब्ल्यूटीओ का बचत बजट आया है और अधिकतर बकायों का भुगतान कर दिया गया है। भारत 2021 तक यूएनडब्ल्यूटीओ कार्यकारी परिषद की कार्यक्रम और बजट समिति की अध्यक्षता करेगा। पर्यटन मंत्री ने यूएनडब्ल्यूटीओ के महासचिव श्री जुरब पोलोलिकाशविली से मुलाकात की और पर्यटन को विकसित करने के लिए यूएनडब्ल्यूटीओ को मजबूत एजेंट के रूप में शामिल करने के बारे चर्चा की ताकि विश्व का भविष्य बेहतर हो और वैश्विक स्तर पर सार्वजनिक निजी साझेदारी स्थापित की जा सके। विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्ल्यूटीओ) उत्तरदायी, सतत और सार्वभौमिक रूप से पहुंच योग्य पर्यटन के प्रोत्साहन के लिए उत्तरदायी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी है। यूएनडब्ल्यूटीओ कार्यकारी परिषद संगठन के गवर्निंग बॉडी का नेतृत्व करती है परिषद की बैठक प्रत्येक वर्ष में कम से कम दो बार होती है। परिषद के 35 पूर्णकालिक सदस्य हैं।

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD