Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

 

केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की स्वदेश दर्शन योजना के तहत पूर्वोत्तर सर्किट की दो महत्वपूर्ण योजनाओं का अरूणाचल प्रदेश में उद्घाटन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

तवांग (अरूणाचल प्रदेश) , 15 Nov 2018

Last updated on: Nov 15, 2018, 00:00 IST

पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत दो प्रमुख परियोजनाओं का आज अरूणाचल प्रदेश के तवांग में पीटीएसओ झील में उद्घाटन किया गया। ये परियोजनाएं हैः- पूर्वोत्तर सर्किटों का विकास- भालुकपोंग-बोमडिला- तवांग परियोजना और नफरा- सेप्पा- पप्पू, पासा, पक्के घाटियां - सांगडुपाटा- न्यू सगाली- ज़ीरो-योम्चा परियोजनाएं"।इन परियोजनाओं का केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के.जे. अल्फॉन्स, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पेमा खांडू और अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन मंत्री, जकर जैमलिन ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। इस अवसर पर अन्य महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।इस अवसर पर श्री के.जे. अल्फॉन्स ने कहा कि मंत्रालय के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और इस क्षेत्र में विदेशी पर्यटन आगमन में पिछले कुछ वर्षों के दौरान बढ़ोतरी का रुख दिखाई दिया है। वर्ष 2017 के दौरान जहां 1.45 लाख पर्यटक आए थे 2017 के दौरान 1.6 लाख विदेशी पर्यटक इस क्षेत्र में आए। इस प्रकार 2016 के मुकाबले 16.7 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई। 2017 में 95.47 लाख घरेलू पर्यटक इस क्षेत्र में आए जबकि 2016 में 77.71 लाख पर्यटक यहां आए थे। इस प्रकार 2016 की तुलना में 22.8 प्रतिशत बढ़ोतरी दर्ज हुई। पर्यटकों की बढ़ती हुई तादाद ने इस क्षेत्र के स्थानीय लोगों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर जुटाए हैं।भालुकपोंग-बोमडिला के विकास की 49.77 करोड़ रुपये लागत वाली इस परियोजना को पर्यटन मंत्रालय ने मार्च 2015 में मंजूरी दी थी। इस परियोजना के तहत मंत्रालय ने जांग, सोरंग मठ, लंपो, ज़ीमिथांग, बुमला पास, ग्रिट्संग टीएसओ झील, पीटीएसओ झील, थिंगबू और ग्रेन्खा हॉट स्प्रिंग और सेला झील में आवास, कैफेटेरिया, मार्गस्थ सुविधाएं अंतिम छोर तक जुड़ाव, पाथवे, शौचालय, बहुउद्देशीय हाल जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।नाफरा- सेपा-पप्पू, पासा, पक्के घाटियां- संगदूपोटा- न्यू सगाली- ज़ीरो-योम्चा की विकास परियोजना को दिसंबर 2015 में पर्यटन मंत्रालय द्वारा मंजूरी दी गई थी। इस परियोजना की लागत 97.14 करोड़ रुपये थी।

पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यटन का विकास केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय का एक प्रमुख केंद्र बिंदु है। मंत्रालय ने इस क्षेत्र में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के विकास के लिए अनेक पहल की हैं। मंत्रालय ने इस क्षेत्र में अपनी प्रमुख योजनाओं स्वदेश दर्शन और प्रसाद के तहत पर्यटन बुनियादी ढांचे को बहुत महत्व दिया है। मंत्रालय ने पर्यटन के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अपनी स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजनाओं के तहत सभी पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों को शामिल करके 1349.04 करोड़ रुपये की 16 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। मंत्रालय इस क्षेत्र में पर्यटन के विकास के लिए अन्य केंद्रीय मंत्रालयों जैसे संस्कृति, पूर्वोत्तर विकास, सड़क परिवहन और राजमार्ग तथा नागर विमानन के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। स्वदेश दर्शन पर्यटन मंत्रालय की एक प्रमुख योजना है जिसका उद्देश्य एक योजनाबद्ध और प्राथमिकता वाले तरीके से देश में स्वदेश दर्शन योजना के तहत विषयगत सर्किट का विकास करना है। यह योजना 2014 -15 में शुरू की गई थी और आज तक मंत्रालय ने 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 5873.99 करोड़ रुपये की लागत वाली 53 परियोजनाओं को मंजूरी दी हैं। इन परियोजनाओं में से 30 परियोजनाओं/प्रमुख घटकों के इस वर्ष पूरा होने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय इस क्षेत्र की विविधता, पर्यटन उत्पादों और इस क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति का उल्लेख करते हुए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में विशेष प्रचार करता है। पर्यटन मंत्रालय ने पूर्वेत्तर क्षेत्र में पर्यटन और आतिथ्य सत्कार में कुशल कामगारों के सृजन के लिए होटल प्रबंधन और खाद्य शिल्प संस्थान भी स्थापित किए हैं।

 

Tags: KJ Alphons , Pema Khandu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD