Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पर्यटन मंत्री ने वियतनाम के हा लोंग शहर में सातवें आसियान-भारत पर्यटन मंत्रियों की बैठक की सह-अध्‍यक्षता की

पर्यटन मंत्रियों ने 2019 को आसियान-भारत- पर्यटन वर्ष घोषित किया

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वियतनाम , 18 Jan 2019

Last updated on: Jan 18, 2019, 00:00 IST

केन्‍द्रीय पर्यटन मंत्री के.जे. अल्‍फोंस आज वियतनाम के हा लोंग शहर में आसियान देशों तथा भारत के पर्यटन मंत्रियों की सातवीं बैठक में शामिल हुए। श्री के.जे. अल्‍फोंस ने वियतनाम के संस्‍कृति, खेल तथा पर्यटन मंत्री श्री एनगुयेन एनगोक थियेन के साथ पर्यटन मंत्रियों की बैठक की सह-अध्‍यक्षता की। पर्यटन मंत्रियों ने 2018 में आसियान तथा भारत के पर्यटन प्रदर्शन पर विचार किया। 2018 में आसियान तथा भारत में 139.5 मिलियन पर्यटकों का आगमन हुआ जो पिछले वर्ष की तुलना में 7.4 प्रतिशत अधिक है।बैठक के दौरान सिंगापुर में 15 नवम्‍बर 2018 को आसियान-भारत अनौपचारिक ब्रेक फास्‍ट सम्‍मेलन के निर्णयों का स्‍वागत किया। पर्यटन मंत्रियों ने आसियान-भारत पर्यटन सहयोग वर्ष 2019 लांच किया और आशा व्‍यक्‍त की कि दोतरफा पर्यटन आगमन की दृष्टि से सहयोग बढ़ेगा और आसियान तथा भारत के बीच लोगों के आदान-प्रदान को प्रोत्‍साहन मिलेगा। इससे पहले, 2018 में आसियान-भारत स्‍मृति सम्‍मेलन में भारत के प्रधानमंत्री ने 2019 को आसियान-भारत पर्यटन वर्ष घोषित करने का प्रस्‍ताव किया था। इस विषय पर थाईलैंड में 20वें आसियान-भारत पर्यटन कार्य समूह की बैठक में विचार किया गया था और आसियान-भारत पर्यटन वर्ष की गतिविधियों पर कलैंडर तैयार करने का निर्णय लिया गया।पर्यटन मंत्रालय ने पर्यटन वर्ष मनाने के लिए विभिन्‍न आयोजनों को शामिल करते हुए एक कलैंडर तैयार और साझा किया है।पर्यटन मंत्रियों ने पर्यटन सहयोग मजबूत बनाने पर आसियान और भारत के बीच 2012 के समझौता ज्ञापन के ढांचे के अंतर्गत पर्यटन के क्षेत्र में आसियान-भारत सहयोग को और बढ़ाने पर सहमति व्‍यक्‍त की। बैठक में 2018 में किये गये समझौता ज्ञापन को लागू करने के काम में प्रगति पर भी विचार किया गया।इस बैठक में ब्रुनेई दारेसलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्‍यांमार, फिलिपिंस, सिंगापुर तथा थाईलैंड के पर्यटन मंत्री भी शामिल हुए।  

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD