Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

पंजाब को मिला इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड -अध्यात्मिक कैटागिरी में श्री हरिमन्दिर साहिब को घोषित किया उत्तम स्थान

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Feb 2019

Last updated on: Feb 25, 2019, 00:00 IST

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए किये जा रहे यत्नों को और उत्साह मिला जब पंजाब राज्य को इंडिया टुडे टूरिज्म अवार्ड -2019 से सम्मानित किया गया है। राज्य को यह अवार्ड इंडिया टुडे की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर करवाए गए वोटिंग सर्वे में पवित्र स्थान श्री हरिमन्दिर साहिब को आध्यात्मिक क्षेत्र में उत्तम स्थान घोषित किये जाने पर मिला है।जि़क्रयोग्य है कि श्री हरिमन्दिर साहिब ऐसा पवित्र स्थान है जहाँ औसतन रोज़मर्रा के 1.25 लाख श्रद्धालु और यात्री दर्शन के लिए आते हैं जिनमें से बड़ी संख्या विश्व के विभिन्न देशों से सम्बन्धित होते हैं और यह पवित्र स्थान पूरे विश्व में सर्व सांझेदारी के प्रतीक के तौर पर सत्कारा जाता है।यह अवार्ड आज केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री के.जे.ऐलफौंस से रैज़ीडैंट कमिश्नर पंजाब भवन नई दिल्ली श्रीमती राखी गुप्ता भंडारी और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले के विभाग के अतिरिक्त सचिव -कम -डायरैक्टर श्री मालविन्दर सिंह जग्गी ने प्राप्त किया।इस अवार्ड को प्राप्त करने उपरांत श्रीमती भंडारी और श्री जग्गी ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पवित्र नगरी श्री अमृतसर साहिब में विश्व के विभिन्न देशों से श्री हरिमन्दिर साहिब के दर्शन और इस शहर के अन्य धार्मिक स्थानों और ऐतिहासिक स्थानों को देखने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के रहन-सहन और अन्य बुनियादी ढांचे की मज़बूती के लिए संजीदा यत्न किये जा रहे हैं जिससे यह लोग अपनी सुविधा के अनुसार अधिक से अधिक ठहराव कर सकें। उन्होंने कहा कि श्री हरिमन्दिर साहिब के अलावा यहाँ जलियांवाला बाग़, पवित्र दुगर््याना मंदिर और रामतीर्थ स्थान, वॅार हीरोज़ मेमोरियल, वागा सीमा, किला गोबिन्दगढ़ के अलावा अन्य ऐतिहासिक और धार्मिक स्थान भी हैं जहाँ बड़ी संख्या से लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से पर्यटन क्षेत्र के विकास को प्रमुखता दी जा रही है और इस क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के मकसद से पर्यटन और धार्मिक महत्ता वाले शहरों के अंदर बुनियादी ढांचे की मज़बूती के लिए पर्यटन को आध्यात्मिक, सूफ़ी, ऐतिहासिक और अन्य सर्किटों के तहत विकसित किया जा रहा है। 

 

Tags: KJ Alphons

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD