Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सौर घोटाले को फिर से खोला जाना राजनीति से प्रेरित : ओमन चांडी

ओमन चांडी
ओमन चांडी
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोट्टायम (केरल) , 21 Oct 2018

Last updated on: Oct 21, 2018, 00:00 IST

केरल सरकार द्वारा सौर घोटाले की आरोपी सरिता नायर की ओर से लगाए गए यौन शोषण के आरोप को दर्ज किए जाने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने रविवार को कहा कि यह राजनीति से प्रेरित कदम है। चांडी ने कहा कि वह इस मामले से कानूनी तौर पर निपटेंगे। उन्होंने कहा, "यह पहले भी हुआ है और सबरीमाला मुद्दे के कारण यह नई चीज सामने आई है। मैं इस मामले के साथ कानूनी तौर पर निपटूंगा और सोमवार को राज्य की राजधानी में अधिक जानकारियां साझा करूंगा।" राज्य की राजधानी में केरल पुलिस प्रमुख लोकनाथ बेहरा ने रविवार को मीडिया से कहा कि एक नई एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस की एक खास टीम नायर के आरोप की जांच कर रही है। बेहरा ने कहा कि अब कानून को अपना काम करने दीजिए। अपनी शिकायत में नायर ने कहा है कि 2012 में चांडी और अलप्पुझा से सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने तिरुवनंतपुरम में उनका यौन शोषण किया था। उल्लेखनीय है कि सौर न्यायिक जांच आयोग की रपट पर चांडी की याचिका सुनते हुए केरल उच्च न्यायालय ने मई में कहा था कि नायर के पत्र पर आधारित आयोग के निष्कर्षों पर विचार करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद यह नया मामला सामने आया है। साल 2013 में करोड़ों रुपये की हेराफेरी वाले इस सौर घोटाले ने चांडी सरकार को हिलाकर रख दिया था, जिसे सरिता नायर और उनके लिव-इन पार्टनर बीजू राधाकृष्णन ने कथित तौर पर अंजाम दिया था और मुख्यमंत्री कार्यालय के कुछ लोगों का इस दंपति के साथ संबंधों की बात सामने आई थी। नायर ने अपने पत्र में उनका यौन शोषण करने वाले लोगों की सूची में चांडी और कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं के नाम लिए हैं। 

 

Tags: Oommen Chandy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD